Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
`द बंगाल फाइल्स' पश्चिम बंगाल में नहीं हो पा रही रिलीज
new delhi,

नई दिल्ली ।

विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी की विवादों में फंसी फिल्म `द बंगाल फाइल्स' 5 सितंबर यानी कल दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, लेकिन बंगाल में इस फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जा रहा है। इस संबंध में विवेक अग्निहोत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिख कर मदद की गुहार लगाई है।

 
इस फिल्म की निर्माता पल्लवी जोशी ने अपने पत्र लिखा है कि `द बंगाल फाइल्स' की निर्माता होने के नाते मुझे गहरा दुख है कि बंगाल के मल्टीप्लेक्स चेन ने सत्ताधारी पार्टी के राजनीतिक दबाव और धमकियों के चलते फ़िल्म की रिलीज़ से इनकार कर दिया है। उन्होंने निवेदन किया कि उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जाए और इस फ़िल्म की बंगाल में रिलीज़ सुनिश्चित की जाए।

इस हालत पर भाजपा के आईं टी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने गुरुवार को पत्र साझा करते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की सेंसरशिप खुलेआम हुई है। दी केरल स्टोरी भी थिएटर में रिलीज़ से रोका गया था, जबकि अदालत ने इसकी अनुमति दी थी — लेकिन ममता बनर्जी प्रशासन की ओर से हिंसा की धमकियों के चलते फ़िल्म रिलीज़ नहीं हो पाई। हाल ही में जावेद अख्तर का एक कार्यक्रम भी कट्टरपंथी इस्लामी समूहों के दबाव के कारण रद्द कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की तुष्टिकरण की राजनीति अब हास्यास्पद स्तर तक पहुँच चुकी है। यह ऐसा है मानो बाघ की सवारी कर रही हों — न तो वे उससे उतर पा रही हैं और न ही उसे काबू में कर पा रही हैं, बिना इस डर के कि कहीं वही उन्हें न निगल जाए।

 

MadhyaBharat 4 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.