Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
गणेश विसर्जन में रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
dhamtari,   tight security , Ganesh immersion
धमतरी । विघ्नहर्ता गणपति बप्पा की विदाई के साथ ही शनिवार 6 सितम्बर को विसर्जन पूर्व की तरह रुद्रेश्वर घाट रुद्री में किया जाएगा। विसर्जन के लिए निगम प्रशासन तथा जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की जा रही है। वहां पर बड़ी मूर्तियां के लिए क्रेन की व्यवस्था की जाएगी वहीं छोटी मूर्ति के लिए पारंगत गोताखोर उपस्थित रहेंगे।

विसर्जन स्थल की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए महापौर आज सुबह पार्षदों की टीम के साथ रुद्री घाट पहुंची। महापौर द्वारा निगम अधिकारियाें काे अनेक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ शहर की परंपराओं का निर्वाह करते हुए गणेश विसर्जन को शांतिपूर्ण तरीके से संपादित किया जाए, किसी प्रकार की कोई अनहोनी घटना ना हो , इसके लिए उन्होंने टास्क फोर्स के रूप में एक टीम गठित करने निर्देशित  किया।  निगम प्रशासन को निर्देशित करते हुए आगे कहा  कि छोटे मूर्तियों के लिए पूर्व की तरह विंध्यवासिनी मंदिर तथा आमा तालाब के पास निगम द्वारा वाहन उपलब्ध कराया जाएगा जहां से पूरे सम्मान और विधि विधान के अंतर्गत मूर्तियों को रुद्रेश्वर घाट में लाकर विसर्जन किया जाएगा। शहर की तालाबों में जल प्रदूषण को देखते हुए पूर्व की तरह विसर्जन प्रतिबंधित रहेगी।
रुद्रेश्वर घाट पर ही कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां पर शिफ्ट वाइस अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी जिसमें जिला प्रशासन के सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में निगम के अधिकारी तथा विद्युत विभाग , जल विभाग, पुलिस विभाग के लोग तैनात रहेंगे । किसी भी प्रकार की कठिनाई व परेशानी के लिए वहां आने -जाने वाले श्रद्धालुओं को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।  

 

MadhyaBharat 4 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.