Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
इंदौर एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के विमान की आपात लैंडिंग
bhopal, Air India plane, emergency landing
इंदौर/भोपाल । मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित देवी अहिल्या बाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को एअर इंडिया की दिल्ली-इंदौर फ्लाइट की आपात लैंडिंग हुई। यह आपातकालीन लैंडिंग इंजन में तकनीकी खराबी के चलते कराई गई। इस विमान में 161 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित उतार लिया गया है। फिलहाल, विमान एयरपोर्ट पर खड़ा है और तकनीकी टीम सुधार कार्य में जुटी हुई है।
 
एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (आईएक्‍स-1104) सुबह 6:40 बजे दिल्ली से उड़ान भरती है और यह सामान्य रूप से 8:15 बजे इंदौर पहुंचती है। हालांकि शुक्रवार सुबह यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय से देर से 8:28 बजे दिल्ली से रवाना हुई। इस विमान में कुल 161 यात्री सवार थे। जब यह विमान इंदौर एयरपोर्ट की ओर बढ़ रहा था, तभी इसके बाएं इंजन में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। इस स्थिति की जानकारी पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी। इसके बाद एटीसी ने एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग की घोषणा करते हुए अलर्ट जारी कर दिया। एहतियात के तौर पर रनवे के आसपास फायर ब्रिगेड, रेस्क्यू टीम और एम्बुलेंस सहित सभी आवश्यक टीमें तैनात कर दी गईं। पायलट ने स्थिति को कुशलता से संभालते हुए विमान को सुबह 9:51 बजे इंदौर के देवी अहिल्या बाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से लैंड करा लिया।
 
इस बाबत इंदौर एयरपोर्ट के निदेशक विपिनकांत सेठ ने बताया कि ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस के दिल्ली से इंदौर आ रहे विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिली थी। इस पर हमने तमाम एहतियात बरतते हुए इस विमान को सुबह 09:55 बजे इंदौर एयरपाेर्ट पर उतारा। निर्धारित समय के मुताबिक इस विमान को सुबह 09:35 बजे इंदौर हवाई अड्डे पर उतरना था।" उन्होंने बताया कि उड़ान संख्या आईएक्स 1104 वाले इस विमान का चालक दल और इसमें सवार सभी 161 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर में वापसी में एअर इंडिया का यह विमान दिल्ली के लिए रवाना होता है, लेकिन वह उड़ान निरस्त कर दी गई है। विमान की जांच के लिए तकनीकी टीम और इंजीनियर जुट गए हैं।
MadhyaBharat 6 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.