Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भगवंत मान को हुआ इलेक्ट्रोलाइटस डिसबैलेंस
chandigarh, Bhagwant Mann,m electrolyte imbalance

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीायत में सुधार है लेकिन अभी वह अस्पताल में ही हैं। मुख्यमंत्री को शुक्रवार रात मोहाली के फोर्टिस हार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान 03 सितंबर को पंजाब दौरे पर थे, जहां उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने मीडिया में दावा किया कि भगवंत मान बिना कुछ खाए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे।

 

इसके बाद 04 सितंबर को सीएम आवास पर ही उनका इलाज किया गया। 05 सितंबर को मंत्रिमंडल की बैठक रद्द कर दी गई। इस बीच शनिवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने भगवंत मान से मुलाकात करके उनका हालचाल जाना। पार्टी नेताओं ने भगवंत मान का इलाज कर रहे डाक्टरों से भी जानकारी ली। 

 

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि भगवंत मान का इलेक्ट्रोलाइटस डिसबैलेंस हुआ था। जिस कारण उनका पल्स रेट 44 तक पहुंच गया था। तबीयत अधिक खराब होने के कारण शुक्रवार रात फोर्टिस में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह उनकी हालत में सुधार दर्ज किया गया है। सिसोदिया ने कहा कि भगवंत मान अभी अस्पताल में ही रहेंगे। डाक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से फिट घोषित नहीं किया है। उनके रूटीन टेस्ट हो रहे हैं। अगले एक से दो दिन के भीतर भगवंत मान फिर से पंजाब वासियों की सेवा में मौजूद रहेंगे।

 

MadhyaBharat 6 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.