Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक को मारी टक्कर 3 की मौत
jabalpur, High speed Creta car, hit the bike

जबलपुर । मध्य प्रदेश के जलबपुर जिले में पाटन-शहपुरा रोड पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हाे गया। यहां तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लाेग घायल हाे गए। घायलाें में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। चाराें घायलाें काे जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ताबिक, शहपुरा निवासी शकीला बी (45) अपने बेटों- रमजान उर्फ शोहेब (19) और फैजान (12) के साथ बाइक नंबर एमपी20 एमडी 9473 से पाटन गई थी। रात को लौटते समय ग्वारी गांव के पास पीछे से आ रही सफेद क्रेटा कार नंबर एमपी20 जेडएन 8904 ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक लोहे की रेलिंग से टकराकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में शकीला बी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शोहेब ने रविवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में सड़क पर पैदल जा रही फागनी बाई (60) भी हादसे का शिकार हुई है। रविवार सुबह एसडीओपी लोकेश डाबर निरीक्षण करने पहुंचे तो फागनी बाई का शव 20 फीट गहरे नाले में मिला। वह ग्वारी गांव की रहने वाली थी। परिजन ने बताया कि वह शनिवार रात किसी काम से पाटन गई थी। देर रात तक घर नहीं लौटी थी। हादसे में क्रेटा चालक लखन सिंह (80) समेत चार लोग घायल हैं, जिन्हें जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन पाटन अस्पताल पहुंच गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। अगर सड़क किनारे लोहे की रेलिंग नहीं होती तो कार सीधे नाले में गिर जाती और उसमें सवार लोगों की जान बचना मुश्किल था।

पाटन एसडीओपी लोकेश डाबर ने बताया कि घायल लोग बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। होश में आने के बाद पुलिस उनसे पूछताछ करेगी। फिलहाल पुलिस कार के नंबर के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि इसमें सवार लोग किस जगह के रहने वाले हैं।

 
MadhyaBharat 7 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.