Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ के मंत्री केदार कश्यप पर लगा मारपीट का आरोप
jagdalpur,   Kedar Kashyap ,accused of assault
जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के वन, जलवायु परिवर्तन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप पर जगदलपुर सर्किट हाउस के एक कर्मचारी के साथ कथितताैर पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।
 
सर्किट हाउस के संविदा कर्मचारी खितेंद्र ने बताया कि शनिवार देर शाम नाश्ता बनाने के दौरान मंत्री के सुरक्षाकर्मी उन्हें बुलाकर ले गए। वहां मंत्री ने कमरे का ताला समय पर नही खुलवाने पर गुस्से में कॉलर पकड़कर उसे दाे-तीन थप्पड़ मारे और गालियां दीं। उसने बताया कि देर रात कोतवाली थाने में घटना के विषय में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
 
इस बीच मंत्री केदार कश्यप ने रविवार काे सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्हाेंने बताया कि दौरे से लौटने के बाद सर्किट हाउस की माैजूदा अव्यवस्था पर उन्होंने कर्मचारियों से नाराजगी जाहिर की थी। उन्हाेंने कहा कि मारपीट और गाली-गलौज की बातें पूरी तरह झूठी और बेबुनियाद हैं। मारपीट के आरोप का अभी तक काेई प्रमाण नहीं मिला है।
 
इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर इस घटना पर टिप्पणी करते हुए लिखा "प्रधानमंत्री अगर देश की हर माँ का सम्मान करते हैं तो उन्हें तुरंत गालीबाज मंत्री को बर्खास्त करने की हिम्मत दिखाए। सिर्फ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां ही मां नहीं हैं। हम सबकी मांए मां हैं।"
 
उन्हाेंने कहा कि अब इस सवाल का जवाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को देना है। मां की गाली देने वाले मंत्री का इस्तीफ़ा तो भाजपा को लेना ही चाहिए और सार्वजनिक रूप से उन मंत्री जी काे माफ़ी भी मांगनी चाहिए।
 
उधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कमरा नहीं खोलने को लेकर एक लकवाग्रस्त कर्मचारी के साथ गाली गलौज कर मारपीट किये जाने की घटना अत्यंत शर्मनाक है। उन्हाेंने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ मंत्री का व्यवहार निंदनीय है।
 
MadhyaBharat 7 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.