Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रामानुजगंज रेंज में नर हाथी की मौत
balrampur, Male elephant dies , Ramanujganj range

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में बीते देर रात एक नर हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन अमला सहित एसडीएम मौके पर पहुंचे। आज रविवार काे नर हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

रामानुजगंज वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार, बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के महावीरगंज के जंगल किनारे बीते देर रात एक नर हाथी की मौत हो गई। हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही देर रात वन अमला, पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।  

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, जहां हाथी की मौत हुई है, वह हाथी का रास्ता है। जहां हाथी का शव मिला है उसी घर को हाथी पिछले बार भी नुकसान पहुंचाया था।फिलहाल ग्रामीण कुछ भी कहने से बच रहे है। पूरा मामला अब जांच के बाद ही सामने आएगा।
स्थानीय ग्रामीण बीरेंद्र बताते है कि, बीते शाम वन विभाग की टीम मुनादी करा रही थी। जिससे हम लोग शाम को ही घर छोड़कर पूरे परिवार सहित बस्ती की ओर चले गए थे। हम लोगों को आज सुबह घटना की जानकारी मिली।

इस मामले में वन विभाग के एसडीओ अनिल पैकरा ने बताया कि, कल यह हाथी वाड्रफनगर होते हुए रामानुजगंज रेंज पहुंचा था। वन विभाग के कर्मचारी लगातार गांव-गांव गस्त कर मुनादी करा रहे थे। वन विभाग को बीते रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि रामानुजगंज रेंज के गम्हरिया बीट में एक नर हाथी की मृत्यु हुई है।

 

उन्होंने कहा विशेष डॉक्टरों की टीम आ रही है। शव परीक्षण के बाद ही मृत्यु का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा। प्रथम दृष्टया हाथी देखने में हेल्दी लग रहा है। बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिख रहे है। फिलहाल विवेचना जारी है। जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे

MadhyaBharat 7 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.