Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
'ट्रम्प टैरिफ' से उभरी चुनौतियों पर देशहित में केंद्र सरकार उठाए ठोस कदम: मायावती
lucknow,   central government,

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि 'ट्रम्प टैरिफ' के बाद उभरी नई चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार को देशहित का ध्यान रखते हुए अपने नीतियों व सुधारवादी रवैया अपनाने की जरूरत है।

 
बसपा प्रमुख मायावती रविवार को पार्टी के कार्यालय में बैठक की। जिसमें यूपी स्टेट के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने शामिल होकर पार्टी की ओर से दिए गये कार्यों की प्रगति रिपोर्ट दी।  बैठक में भारत पर अमेरिका के लगाए 50 प्रतिशत टैरिफ काे लेकर चर्चा हुई। 'ट्रम्प टैरिफ' से उभरी नई चुनौतियों का जिक्र करते हुए बसपा प्रमुख ने कहा कि इससे सही से निपटने के लिए भारत सरकार को देशहित का ध्यान रखते हुए अपने नीतियों व सुधारवादी रवैया अपनाने की जरूरत है। वरना देश में गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, अशिक्षा घरों से दूर पलायन की विवशता आदि की समास्याएं और भी जटिल होकर देश के मान—सम्मान को भी दुनिया में प्रभावित करेंगी, जिससे बचना बहुज जरूरी है।
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने यूपी समेत सभी राज्यों में विभिन्न धर्मों के पूजा स्थलों और संतों-महापुरुषों काे निरादार करने के मामले में कहा कि सभी सरकारों को संकीर्ण, जातिवादी, सांप्रदायिक व द्वेषपूर्ण राजनीति छोड़कर ऐसे आपराधिक तत्वों के प्रति सख्त कानूनी रवैया अपनाकर कानून का राज स्थापित करना चाहिए, ताकि लोग शांतिपूर्वक अपनी आजीविका कमा सकें और अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।
 
बसपा प्रमुख ने पार्टी जनों को देश और प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों से जुड़ी नई चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल लगातार साम, दाम, दंड, भेद आदि हर तरह के हथकंडे अपनाकर बसपा को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं ताकि दलितों और अल्पसंख्यकों की आवाज उठाने वाली पार्टी आगे न बढ़ सके। 
 
मायावती ने अक्टूबर माह में कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में होने वाले राज्यव्यापी कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की अपील की है। उन्हाेंने कहा कि बसपा के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ के वीआईपी रोड स्थित पार्टी उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम करेगी। इसमें वे स्वयं शामिल हाेंगी। यूपी प्रदेश इकाई के अलावा, आल इंडिया लेवल पर पार्टी के पुनर्गठन के बाद राज्यस्तर पर होने वाला यह पार्टी का पहला बड़ा कार्यक्रम है। इसमें पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता शामिल हाेंगे।
MadhyaBharat 7 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.