Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में 10 लाख का इनामी नक्सली ढेर
ranchi, Naxalite   killed,West Singhbhum
पश्चिमी सिंहभूम । झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान रविवार को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा (माओवादी) का जोनल कमेटी सदस्य और दस लाख रुपये का इनामी नक्सली मारा गया।
 
पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन ने बताया कि सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में भाकपा माओवादी का इनामी नक्सली अमित हांसदा उर्फ़ आपटन मारा गया है। उसपर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसपर जिले के विभिन्न थानों में नक्सली हिंसक घटनाओं को अंजाम देने के कई मामले दर्ज हैं।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान अमित हांसदा उर्फ अपटन उर्फ चंद्रमोहन हांसदा, पिता गुड्डू हांसदा, निवासी ढोड़ी, थाना चतरोचट्टी, जिला बोकारो के रूप में हुई है। वर्ष 2008 से सक्रिय यह नक्सली लंबे समय से झारखंड पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बना हुआ था।
 
एसपी ने बताया कि पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम इलाके में नक्सलियों की गतिविधियों की जानकारी के बाद खोजी अभियान (सर्च ऑपरेशन) चला रही थी। इस दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाला। कई घंटों तक दोनों ओर से गोलीबारी चली। इसके बाद घटनास्थल की तलाशी में नक्सली कमांडर अमित हांसदा का शव बरामद किया गया। उसके पास से हथियार और नक्सली सामग्री भी मिली है।
 
एसपी ने बताया कि अभियान में चाईबासा जिला पुलिस और कोबरा 209 बटालियन के जवान भी शामिल थे। घटनास्थल से एक एसएलआर रायफल, कई जिंदा कारतूस और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में आगे की सभी विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
 
दरअसल, मारा गये नक्सली पर कई जिलों में बड़ी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप था। वह अब तक चाईबासा और आसपास के इलाकों में करीब 96 से अधिक नक्सली घटनाओं में शामिल रहा। इसके अलावा उसने 12 से भी ज्यादा पुलिसकर्मियों की हत्या की और कई बार हथियार भी लूटे। वर्ष 2014 में चाईबासा जिला में बैंक घटना, सरायकेला जिला के फुकडू में पुलिसकर्मी की हत्या और हथियार लूट, गोइलकेरा थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमला और दो जवानों की हत्या जैसे कई मामलों में उसकी संलिप्तता रही। वर्ष 2022 में झिरकाटां में हुए हमले और हथियार लूट का भी वह मास्टरमाइंड था।
MadhyaBharat 7 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.