Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बुरहानपुर जिले में हनुमान चालीसा पाठ के दौरान पथराव
burhanpur, Stone pelting , Hanuman Chalisa
बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में में रविवार की रात हनुमान चालीसा पाठ कर रहे लोगों पर पथराव की घटना हुई। जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर लाल बाग थाना क्षेत्र के ग्राम बिरोदा में गणेश मूर्तियों के विसर्जन के दौरान हनुमान चालीसा पाठ हो रहा था। इसी दौरान पथराव हो गया, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। वहां पुलिस बल तैनात था, लेकिन घटना अचानक होने से कोई कुछ समझ नहीं पाया। इस पथराव में घायल तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पुलिस के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
 
पुलिस के अनुसार ग्राम बिरोदा में रविवार को गणेश मूर्तियों का विसर्जन हो रहा था। चंद्रग्रहण के कारण एक मूर्ति का विसर्जन होना रह गया था, इसलिए आयोजन से जुड़े लोग पंडाल के सामने हनुमान चालीसा पाठ का पाठ कर रहे थे। इसी दौरान वहां पथराव हो गया। इस घटना में आकाश रविंद्र, प्रकाश हरिभाऊ और विजय जगन्नाथ घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान, एएसपी अंतरसिंह कनेश सहित जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाकर एहतियातन गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और 
लोगों को घरों से बाहर निकलने से मना किया गया हैै। आवागमन पर भी रोक लगा दी गई है।
 
पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी का डीवीआर जब्त किया है। लाठीबाजी में घायल प्रकाश हरिभाऊ लश्करे ने बताया कि हनुमान चालीसा पाठ पूरा होने पर हम लोग जाने लगे, तभी कुछ लोगों ने हमें रोककर सीधे लाठियां चलानी शुरू कर दीं। मुझे एक लाठी लगी। मैं उन्हें समझा रहा था। इसी बीच पत्थरबाजी शुरू हो 
गई। घटना के बाद देर रात 2 बजे बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस भी बिरोदा पहुंचीं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, कई हिंदू संगठनों के सदस्य लालबाग थाने पहुंचे और पथराव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
 
बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने बताया कि पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरी स्थिति को नियंत्रण में लिया। मकान या संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है। पथराव की घटना में प्रकाश हरिभाऊ लश्करे और विजय महाजन को सिर पर चोटें आई हैं। सभी को जिला अस्पताल में एमएलसी कराया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि जो भी इस घटना में शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
लालबाग थाना प्रभारी अमित सिंह जादौन ने बताया कि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। बाहर से स्पेशल टास्क फोर्स बुलाई गई है। पुलिस ने एहतियातन बिरोदा गांव में स्पेशल टास्क फोर्स की तैनाती कर दी है। सुरक्षा की दृष्टि से आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। बाहरी व्यक्तियों के आने-जाने पर रोक लगाई गई है। सोमवार दोपहर 12 बजे एसटीएफ, पुलिस बल ने गांव में फ्लैग मार्च निकाला।

 

MadhyaBharat 8 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.