Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बरकतउल्ला विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव
bhopal, Governor Patel , Barkatullah University

भाेपाल । भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय में सोमवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंस सेंटर में हुआ। जिसमें राज्यपाल व कुलाधिपति मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार समेत कई दिग्गज शामिल हुए। जन गण मन के सामूहिक गान के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की शोभा यात्रा ने मंत्रोच्चारण के बीच सभागार में प्रवेश किया। राज्यपाल व कुलाधिपति पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को पीएचडी, डी. लिट., डी.एससी. उपाधियां प्रदान की गईं। समारोह में स्वर्ण पदक के पात्र विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधियां प्रदान करने के संबंध में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्षों द्वारा घोषणा की गई। कुलगुरु प्रोफेसर जैन ने विद्यार्थियों को हितोपदेश से संबोधित किया तथा उपनिषद से ली गई पंक्तियों के आधार पर शपथ दिलाई।

 
दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं: राज्यपाल
राज्यपाल मांगूभाई पटेल ने कहा कि विकसित भारत के लिए विद्यालय की बड़ी भूमिका है। आत्म मंथन कर देखना होगा कि हम विकसित भारत के लिए क्या कर सकते हैं। सच्चा बोले और धर्म का आचरण करना होगा। बोलने में अच्छा लगता है लेकिन यह काम चुनौती से कम नहीं है। दो- तीन साल में प्रदेश उद्योगों का हब होगा। आपको इस प्रदेश के हिसाब से कौशल को तैयार करना होगा। राज्यपाल पटेल ने आगे कहा कि दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं है, यह वर्षों की मेहनत का प्रतिफल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत के सपने को सरकार कर रहे हैं। पीएम मोदी ने छात्रों के साथ विकसित भारत को लेकर चर्चा की थी। उपाधि प्राप्त छात्रों के जीवन का नया दौर आज से शुरू हो रहा है।
 
भारत दुनिया में अपनी पहचान बना रहा: मुख्यमंत्री डाॅ. यादव

मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने कार्यक्रम काे संबाेधित करते हुए कहा कि बदलते दौर में भारत दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। नई शिक्षा नीति के माध्यम से पूरे देश को नया मौका मिला है। एग्रीकल्चर के साथ-साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बदलाव आना चाहिए। वहीं उन्होंने लक्ष्मीबाई को भी याद किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि दीक्षांत समारोह का क्रम लगातार चल रहा है। आज 78000 विद्यार्थियों के सपने साकार हो रहे हैं। अतीत के काल में गलतियों को सुधारा जा रहा है, हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। हम विदेशों में भी अपनी धाक जमा रहे हैं। शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षा को बदला है। पुरानी गलतियों को दूर कर अपनी राष्ट्र भाषा में पढ़ाई कर रहे हैं। हम क्षमताओं को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

 
 
अमृतकाल का भारत सब का नेतृत्व करेगा
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सौभाग्य की बात है कि कुलपति को अब कुलगुरु कहते हैं। विश्वविद्यालयों में नए- नए प्रयोग चल रहे हैं। रोजगार परख कोर्सों पर जोर देना चाहिए। विश्वविद्यालयों को चिकित्सा क्षेत्र में भी अब आना चाहिए। शासन सुशासन तब बदल सकता है जब राम राज्य की स्थापना हो और हम इसी दिशा की ओर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमृतकाल का भारत सब का नेतृत्व करेगा, सबसे आगे होगा। पढ़ाई को केवल शिक्षा से नहीं ज्ञान से जोड़ना चाहिए। किसानों के लिए भविष्य की पीढ़ी के लिए काम किया जा रहा है।
MadhyaBharat 8 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.