Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मशहूर सिंगर मीका सिंह ने की मुलाकात
bhopal, Famous singer Mika Singh , Chief Minister Dr. Yadav

भोपाल । बॉलीवुड के मशहूर गायक मीका सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में सौजन्य मुलाकात करने आए बॉलीवुड सिंगर का मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने शॉल उड़ाकर स्वागत किया। दोनों ने काफी देर तक बातचीत की। इस दौरान सिंगर मीका सिंह ने सीएम मोहन यादव की सरकार द्वारा नशे के खिलाफ उठाए गए कदमों की जमकर प्रशंसा की।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस मुलाकात के संबंध में अपने एक्स हेंडल पर ट्वीट किया। उन्हाेंने मीका सिंह के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं। मुख्यमंत्री तस्वीरें साझा करते हुए एक कैप्शन में लिखा ‘आज भोपाल निवास पर प्रसिद्ध गायक श्री मीका सिंह से भेंट की।’ बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में मीका सिंह ने विशेष रूप से युवाओं को नशे और नशीली दवाओं की लत से बचाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की।

 

उन्होंने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और सामाजिक सुधार के लिए किए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा की। मीका सिंह ने हाल ही में अपने एनजीओ, डिवाइन फाउंडेशन, के माध्यम से पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भी सक्रिय योगदान दिया है। उन्होंने अब तक एक लाख से अधिक बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री प्रदान की है और उनका लक्ष्य 10 लाख से अधिक लोगों तक मदद पहुंचाना है। इस मुलाकात में भी उन्होंने सामाजिक कार्यों और जनकल्याण के मुद्दों पर मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया।

MadhyaBharat 8 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.