Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
मप्र में राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों को आईएएस अवार्ड
bhopal, IAS award , 16 officers
भोपाल । राज्य शासन ने मध्य प्रदेश कैडर के 16 राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नत किया गया है। इनमें वे अधिकारी भी शामिल हैं जो विभागीय जांच के चलते पिछले सालों में प्रमोशन से वंचित रह गए थे। वहीं, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 20 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में सोमवार देर शाम दो अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।


मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल, पब्लिक ग्रीवेंस एंड पेंशन्स (डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग) की ओर से सोमवार सोमवार देर शाम राज्य प्रशानिक सेवा के 16 अधिकारियों को 2023 और 2024 बैच के लिए आईएएस अवॉर्ड का नोटिफिकेशन जारी किया गया। इन दोनों ही सालों के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक पिछले महीने हुई थी। अब नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इन दोनों सालों में आठ-आठ, यानी कुल 16 अधिकारियों को आईएएस में पदोन्नत कर दिया गया है। इनमें राकेश कुशरे और नंदा भलावे कुशरे को एक साथ पदोन्नति मिली है, वे पति-पत्नी हैं। जांच में क्लीनचिट मिलने के बाद नारायण प्रसाद नामदेव और कैलाश बुंदेला भी आईएएस बन गए हैं। उज्जैन नगर निगम के पूर्व कमिश्नर आशीष पाठक को भी आईएएस में पदोन्नति दी गई है।


जिन आईएएस अफसरों को 2023 बैच के लिए हुई डीपीसी में आईएएस बनने का मौका मिला है। उसमें नारायण प्रसाद नामदेव. डॉ कैलाश बुंदेला, नंदा भलावे कुशरे, अनिल कुमार डामोर, सविता झानिया, सारिका भूरिया, कमल सोलंकी और जितेंद्र सिंह चौहान शामिल है।


वहीं, 2024 की डीपीसी के लिए जिन राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का नाम चुना गया है, उसमें संतोष कुमार टैगोर, निशा डामर, राकेश कुशरे, शैली कनाश, रोहन सक्सेना, कविता बाटला, सपना अनुराग जैन और आशीष कुमार पाठक शामिल है।


विभागीय जांच और आयु अधिक होने के कारण नहीं बन पाए आईएएस
राज्य प्रशासनिक सेवा के सबसे सीनियर अफसरों में अब विवेक सिंह, पंकज शर्मा के नाम शामिल हैं, जो आईएएस अवॉर्ड के लिए तय आयु सीमा 56 साल से ऊपर निकल चुके हैं। इनके अलावा जयेंद्र कुमार विजयवत, मनोज मालवीय, कमल चंद्र नागर, द्वारका प्रसाद बर्मन, कमलेश पुरी, सरोधन सिंह को भी विभागीय जांच और आयु सीमा अधिक होने के चलते आईएएस बनने का मौका नहीं मिल पाया है।
 
20 आईपीएस का तबादला, धार और अशोकनगर जिले के एसपी बदले
वहीं, गृह विभाग ने सोमवार देर शाम आदेश जारी 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें डीआईजी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। अशोकनगर और धार जिले के एसपी बदले गए हैं। अशोकनगर में राजीव कुमार मिश्रा और धार में मयंक अवस्थी नए पुलिस अधीक्षक होंगे। वहीं, छतरपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, इंदौर ग्रामीण, भोपाल ग्रामीण, रतलाम और सागर रेंज में नए डीआईजी पदस्थ किए गए हैं। इसके साथ ही इंदौर और भोपाल में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध व मुख्यालय) को भी बदला गया है।


विजय कुमार खत्री को डीआईजी छतरपुर रेंज, विनीत कुमार जैन को डीआईजी बालाघाट, मनोज कुमार सिंह को डीआईजी इंदौर ग्रामीण, राकेश कुमार सिंह को डीआईजी छिंदवाड़ा, राजेश सिंह को डीआईजी भोपाल ग्रामीण और शशीन्द्र चौहान को डीआईजी सागर रेंज पदस्थ किया गया है। छतरपुर डीआईजी ललित शाक्यवार और सागर डीआईजी सुनील कुमार पांडे को पीएचक्यू में पदस्थ किया गया है। बालाघाट डीआईजी मुकेश कुमार श्रीवास्तव को मानव अधिकार आयोग भेजा गया है। भोपाल ग्रामीण डीआईजी ओमप्रकाश त्रिपाठी को डीआईजी एसएएफ मध्य क्षेत्र बनाया गया है।


मनोज कुमार सिंह डीआईजी रतलाम की पदस्थापना लोकायुक्त संगठन में डीआईजी के तौर पर की गई है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध व मुख्यालय) नगरीय पुलिस इंदौर मनोज कुमार श्रीवास्तव को डीआईजी पुलिस रिसर्च ट्रेनिंग सेंटर इंदौर भेजा गया है। मोनिका शुक्ला डीआईजी रेल, पीएचक्यू को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल बनाया गया है। निमिष अग्रवाल डीआईजी इंदौर ग्रामीण को डीआईजी रतलाम रेंज, डी कल्याण चक्रवर्ती डीआईजी छिंदवाड़ा को डीआईजी पीएचक्यू, हेमंत चौहान डीआईजी एससीआरबी पीएचक्यू को डीआईजी रीवा रेंज बनाया गया है।
MadhyaBharat 9 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.