Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कुलगाम में आतंकियों के साथ मुठभेड़ दूसरे दिन भी जारी
jammu,   encounter with terrorists, Kulgam
कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ दूसरे दिन भी जारी है।
रातभर हुई गोलीबारी में थोड़ी देर की शांति के बाद आतंकवादियों के खिलाफ अभियान आज सुबह फिर शुरू हो गया।
 
सोमवार को शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे। माना जा रहा है कि इनमें से एक आतंकी पाकिस्तानी नागरिक है। अभियान में सेना का एक मेजर भी घायल हो गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान दो जवान जिनकी पहचान सब-इंस्पेक्टर प्रभात गौड़ और लांस नायक नरेंद्र सिंधु के रूप में हुई है और एक सेना मेजर गोलीबारी में घायल हो गए। गौड़ और सिंधु इलाज के दौरान बलिदान हो गए जबकि अधिकारी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
 
सेना की कश्मीर स्थित चिनार कोर ने एक ट्वीट में कहा कि वह देश के लिए कर्तव्य निभाते हुए बहादुर सब-इंस्पेक्टर प्रभात गौड़ और लेफ्टिनेंट कमांडर नरेंद्र सिंधु के सर्वाेच्च बलिदान का सम्मान करती है। उनका साहस और समर्पण हमें हमेशा प्रेरित करेगा।
 
इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर कुलगाम के गुड्डर जंगल में सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और जब उन्होंने आतंकवादियों को चुनौती दी तो उन्हें गोलियों का सामना करना पड़ा। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि मारे गए आतंकवादियों में से एक स्थानीय था जबकि दूसरा विदेशी आतंकवादी है जिसका कोड नाम रहमान भाई है।
 
पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने गुड्डर में मुठभेड़ स्थल का दौरा किया जहाँ उन्होंने सेना के नेतृत्व में संयुक्त अभियान की सराहना की।
MadhyaBharat 9 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.