Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बागेश्वर धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी
chatarpur,  devotees returning , Bageshwar Dham
छतरपुर । मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में नौगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दौरिया गांव के पास बुधवार सुबह एक बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई और करीब 25 फीट दूर जाकर एक खेत में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, दतिया जिले के रहने वाले 52 वर्षीय रामगोपाल शर्मा और 30 वर्षीय नवनीत शर्मा बुधवार को सुबह बागेश्वर धाम से दर्शन करने के बाद वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम दौरिया के बाद यह हादसा हो गया। इस हादसे में रामगोपाल शर्मा की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं, नवनीत शर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल को पहले नौगांव अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।


नौगांव थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि बागेश्वर धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार दौरिया गांव के पास चालक को झपकी लगने से बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

MadhyaBharat 10 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.