Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
एयरफोर्स बेस से फाइटर जेट ने भरी उड़ान
gwalior, Fighter jet , Air Force base
ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में बुधवार सुबह करीब 10 बजे अचानक तेज धमाके जैसी आवाज और हल्का कंपन महसूस हुआ। कुछ क्षणों के लिए लोगों को लगा कि भूकंप आ गया है। कई इलाकों में लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी चर्चा शुरू हो गई, लेकिन बाद में जानकारी सामने आई कि यह आवाज दरअसल एयरफोर्स बेस से उड़ान भर रहे फाइटर जेट्स की थी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।


जानकारी के अनुसार, शहर के महाराजपुरा, डीडी नगर, आदित्यपुरम, मुरार, लश्कर और सिटी सेंटर जैसे कई इलाकों में लोगों ने इस कंपन को महसूस किया। मौसम विभाग ने तुरंत साफ किया कि भूकंप जैसी कोई गतिविधि नहीं हुई। जब कोई लड़ाकू विमान सामान्य स्पीड से निकलकर सुपरसोनिक गति (आवाज से तेज) में प्रवेश करता है, तो हवा में जोरदार धमाके जैसी आवाज होती है। इसी को "साउंड बैरियर" तोड़ना कहा जाता है।


पुलिस ने भी एयरफोर्स अधिकारियों से संपर्क किया तो स्पष्ट हुआ कि यह लड़ाकू विमानों का नियमित अभ्यास था। जब विमान ऊंचाई पर होते हैं तो यह आवाज जमीन पर सुनाई नहीं देती, लेकिन कम ऊंचाई से सुपरसोनिक स्पीड में जाने पर साउंड बैरियर का प्रभाव नीचे भी महसूस होता है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमाके की सूचना मिलने पर एयरफोर्स के अधिकारियों से संपर्क किया गया था। वहां से जानकारी मिली कि यह धमाका फाइटर जेट्स के अभ्यास के दौरान हुआ साउंड बैरियर था। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। हर बार विमान के सुपरसोनिक गति में जाने के दौरान होती है। शहरवासियों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

 

 

MadhyaBharat 10 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.