Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ आठ लाख का इनामी नक्सली ढेर
kanker, Encounter in Chhattisgarh , Naxalite
कांकेर । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में परतापुर थाना क्षेत्र के आलनार के जंगलों में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच बुधवार काे मुठभेड़ हो गई। जवानाें ने मुठभेड़ में 8 लाख के इनामी नक्सली कम्पनी नंबर 5 के सदस्य मासा को ढेर कर दिया है।

 

कांकेर एसपी आईके एलिसेला ने बताया कि आलनार के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम काे रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान मुठभेड़ में जवानों ने कम्पनी नंबर 5 के सदस्य मासा को मार गिराया। मौके से एक 303 राइफल और वॉकी-टॉकी सेट, नक्सली साहित्य, काली वर्दी, पिट्ठू सहित अन्य सामग्री मिली है। उन्होंने बताया कि परतापुर के इसी इलाके में 15 अगस्त काे तिरंगा फहराने पर नक्सलियों ने एक युवक मनेश नुरूटी की हत्या कर दी थी। कोटरी नदी उफान पर रहने की वजह से पुलिस की टीम इस इलाके में नहीं पहुंच पाई थी। जल स्तर कम होते ही पुलिस की संयुक्त टीम ने फिर से इस इलाके में अभियान शुरू कर दिया है।

 

बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने नक्सली कैडरों से अपील करते हुए कहा कि वे यथार्थ स्वीकार करें कि नक्सलवाद अब खत्म होने की कगार पर है। ऐसे में उन्हें हिंसा छोड़कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाते हुए मुख्यधारा से जुड़ना चाहिए। यदि वे अवैध और हिंसक गतिविधियां जारी रखते हैं, तो उन्हें कठोर परिणाम भुगतने होंगे।

 

MadhyaBharat 10 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.