Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
तानाशाही कर रहा है चुनाव आयोग वोट चोरी के हैं ब्लैक एंड व्हाइट सबूत: राहुल गांधी
raibareily, Election Commission, Rahul Gandhi
रायबरेली । सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर करारा हमला करते हुए तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव परिणाम देखने के बाद हमें वोट चोरी के ब्लैक एंड वाइट सबूत मिले
 
राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर आज रायबरेली में हैं।  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को रायबरेली की हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के बटोही रिसोर्ट में आयोजित बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग अब तानाशाही पर उतारू हो गया है। वह अब किसी की नहीं सुन रहा है। वोट चोरी के सारे सबूत होने के बावजूद जांच करने को भी तैयार नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि पहले हमें लगता था कि चुनाव परिणाम में दाल में कुछ काला है, पर महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव परिणाम देखने के बाद हमें वोट चोरी के ब्लैक एंड वाइट सबूत मिले।
उन्होंने कहा कि चुनाव चोरी किए जा रहे हैं। जनता से उनका हक छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता बब्बर शेर हैं। हम सब संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। 
 
इसके पहले राहुल गांधी के काफिले काे बटोही रिसोर्ट से एक पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं विरोध की वजह से राेक देना पड़ा था। कार्यक्रम स्थल के गेट पर ही राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां को गाली हर मां का अपमान है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। राहुल गांधी को इसके लिए माफ़ी मांगनी चाहिए। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया,तब जाकर राहुल गांधी कार्य स्थल पर पहुंचे और कार्यक्रम शुरू हो सका।

 

MadhyaBharat 10 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.