Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
रायपुर एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन अबतक बहाल नहीं
raipur, Flight operations,  Raipur airport

रायपुर । छत्तीसगढ़ में बुधवार शाम स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आकाशीय बिजली गिरने से विमानों का संचालन बाधित है। एयरपोर्ट के नेवीगेशन उपकरण (डॉप्लर वीएचएफ ओमनीडायरेक्शनल रेंज) बिजली गिरने के कारण खराब हो गई है, इसके साथ ही कई उड़ाने भी डायवर्ट करनी पड़ी है।

 

मौसम विज्ञानी डॉ. गायत्री वाणी से मिली जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में कल बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई थी। एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एटीसी के तकनीकी उपकरणों की मरम्मत का कार्य जारी है।

इसकी वजह से हैदराबाद से रायपुर आ रही फ्लाइट बीती रात 8.२० बजे भुवनेश्वर भेज दिया गया। साथ ही दिल्ली से रायपुर उड़ान को बीती रात 8.55 बजे भोपाल, मुंबई से रायपुर आ रही फ्लाइट को रात 9.30 बजे नागपुर और कोलकाता से रायपुर की फ्लाइट को बीती रात्रि 9.15 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि विजिबिलिटी क्लियर होने के बाद गुरुवार को ये सभी फ्लाइटें रायपुर पहुंचेंगी।

विमानों की लैंडिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेवीगेशन उपकरण आकाशीय बिजली गिरने से खराब हो गए थे। इस कारण शाम 7.30 बजे से रायपुर लैंड करने वाली पांच फ्लाइटों को डायवर्ट करना पड़ा। दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट में कुल 170 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश रायपुर के निवासी थे। इस फ्लाइट में दुर्ग सांसद विजय बघेल और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सोनमणी बोरा भी मौजूद थे। फ्लाइट को भोपाल से दिल्ली भेजा गया है।

 

वहीं, रायपुर एयरपोर्ट पर अचानक तकनीकी फेलियर की वजह से यात्रियों को रायपुर एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा था। कई यात्रियों को दूसरे शहरों में भी उतरना पड़ा। जिसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था से उन्हें गंतव्य तक भेजने की कवायद शुरू की गई। फिलहाल एटीसी के तकनीकी उपकरणों का मरम्मत का कार्य अभी जारी है।

 

MadhyaBharat 11 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.