Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
narayanpur,16 Naxalites surrendered , Chhattisgarh

नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान एवं अति संवेदनशील नक्सलग्रस्त इलाकाें में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव के कारण गुरुवार को नारायणपुर एसपी रोबिनसन गुड़िया के समक्ष 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया। साथ ही इन नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत मिलने वाली सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। 

 

बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने कहा कि वर्ष 2025 में नक्सली संगठनों के शीर्ष नेतृत्व को सुरक्षा बलों द्वारा भारी क्षति पहुंचाई गई है। प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई नक्सली संगठन के पास अब हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने के अलावा और कोई विकल्प नही बचा है। उन्हाेने नक्सली संगठन से अपील करते हुए कहा कि वे तत्काल हिंसात्मक गतिविधियों को छोड़कर शासन की आत्मसमर्पण पुर्नवास नीति अपनाते हुए समाज की मुख्यधारा से जुड़ें।

 
नारायणपुर एसपी रोबिनसन गुड़िया ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियाें में जनताना सरकार सदस्य (सीएनएम अध्यक्ष), पंचायत मिलिसिया डिप्टी कमांडर, पंचायत सरकार सदस्य, पंचायत मिलिसिया सदस्य और न्याय शाखा अध्यक्ष सहित 16 नक्सली हैं। ये नक्सलियों के लिए राशन और मेडिसन जैसे मूलभूत सामग्री उपलब्ध कराने का काम अवैतनिक तरीके से करते हैं तथा कतिपय मामलों में नक्सलियों के हथियार और सामग्रियों का परिवहन करते हैं तथा आईईडी लगाने, फोर्स मूवमेंट की सूचना देने और फोर्स की रेकी करने जैसे कार्य प्रमुखता से करते हैं।
 
आत्मसमर्पण करने वाले 16 नक्सलियाें के नाम और पद -
 
(1) लच्छू पोड़ियाम उर्फ मानू पिता स्व. मुंगडू उम्र 44 वर्ष निवासी पंचायत डुंगा थाना ओरछा जिला नारायणपुर डुंगा जनताना सरकार सदस्य
 
(2) केसा पिता स्व. फागू कुंजाम उम्र 38 वर्ष निवासी बेडमा पंचायत डुंगा थाना ओरछा जिला नारायणपुर डुंगा पंचायत मिलिशिया सदस्य
 
(3) मुन्ना हेमला पिता लखमू उम्र 40 वर्ष निवासी बेडमा पंचायत डुंगा थाना ओरछा जिला नारायणपुर डुंगा पंचायत सरकार सदस्य
 
(4) वंजा मोहंदा पिता पाण्डू उम्र 40 वर्ष निवासी पंचायत लंका / भामरापारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर लंका पंचायत जनताना पूर्व सरकार अध्यक्ष वर्तमान जनताना सरकार सदस्य
 
(5) जुरू पल्लो पिता टोक्का उम्र 36 वर्ष निवासी पंचायत लंका / घोटूलपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर लंका पंचायत जनताना सरकार सदस्य
(6) मासू मोहंदा पिता वंजा उम्र 43 वर्ष निवासी पंचायत लंका / नदीपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर लंका पंचायत जनताना सरकार सदस्य
 
(7) लालू पोयाम पिता लखमा उम्र 35 वर्ष निवासी पंचायत लंका / घोटूलपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर लंका पंचायत जनताना सरकार सदस्य न्याय शाखा अध्यक्ष
 
(8) रैनू मोहंदा पिता गोर्रा उम्र 32 वर्ष निवासी पंचायत लंका / घोटूलपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर लंका पंचायत जनताना सरकार सदस्य / आर्थिक शाखा अध्यक्ष
 
(9) जुरूराम मोहंदा पिता कोरंगे उम्र 33 वर्ष निवासी पंचायत लंका / नदीपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर लंका पंचायत मिलिशिया कमाण्डर
 
(10) बुधराम मोहंदा पिता कोहला उम्र 29 वर्ष निवासी पंचायत लंका / नदीपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर लंका पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर
 
(11) चिन्ना मंजी पिता पकरी उम्र 34 वर्ष निवासी पंचायत लंका / भोमरापारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर लंका पंचायत मिलिशिया सदस्य
 
(12) कुम्मा मंजी पिता मासा उम्र 30 वर्ष निवासी पंचायत लंका / घोटूलपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर लंका पंचायत मिलिशिया सदस्य
(13) बोदी मोहंदा पिता धोबा उम्र 30 वर्ष निवासी पंचायत लंका / घोटूलपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर लंका पंचायत मिलिशिया सदस्य
 
(14) बिरजू मोहंदा पिता चैतू उम्र 38 वर्ष निवासी पंचायत लंका / नदीपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर लंका पंचायत मिलिशिया सदस्य
 
(15) बुधु मज्जी पिता मासा उम्र 33 वर्ष निवासी पंचायत लंका / घोटूलपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर लंका पंचायत मिलिशिया सदस्य
 
(16) कोसा मोहंदा पिता बुरता उम्र 29 वर्ष निवासी पंचायत लंका / घोटूलपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर लंका पंचायत मिलिशिया सदस्य ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
 
MadhyaBharat 11 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.