Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बंगाल के अलीपुर चिड़ियाघर में 24 घंटे के भीतर दो बाघिन की मौत
kolkata, Two tigresses died ,Alipore Zoo
कोलकाता । पश्चिम बंगाल के अलीपुर चिड़ियाघर में 24 घंटे के भीतर दो बाघिनों की मौत से हड़कंप मच गया है। चिड़ियाघर प्रशासन ने दोनों की मौत का कारण उम्र संबंधी बीमारियां बताया है।
 
मंगलवार को 17 वर्षीय बाघिन पायल की मौत हुई, जिसे वर्ष 2016 में ओडिशा के नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क से लाया गया था। इसके अगले ही दिन बुधवार को 21 वर्षीय सफेद (एल्बिनो) बाघिन रूपा ने भी दम तोड़ दिया। रूपा का जन्म अलीपुर चिड़ियाघर में ही हुआ था। 

 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों बाघिनें लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और लगातार पशु चिकित्सकों की निगरानी में थीं। मौत के बाद दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम और विसरा परीक्षण कराया गया है। 

 

मुख्य वन्यजीव संरक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक जांच समिति गठित कर दी है, जो इन लगातार हुई मौतों के कारणों की विस्तृत पड़ताल करेगी।
 
हालांकि, चिड़ियाघर प्रबंधन से जुड़े एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दो दिनों में दो बाघिनों की मौत निश्चित तौर पर संदिग्ध है। हो सकता है उम्र जनित कारणों से मौत हुई हो लेकिन जांच के बाद स्थित स्पष्ट हो पाएगी।
MadhyaBharat 11 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.