Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
नक्सल संगठन का कोई भी सचिव या अध्यक्ष बने इससे सुरक्षा बलों के अभियानों पर कोई फर्क नही पड़ने वाला : सुंदरराज पी.
jagdalpur, Naxalite organization, Sundarraj P.
जगदलपुर  । नक्सली संगठन के शीर्ष कैडर नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू की मौत के बाद अब नक्सली संगठन में जनरल सेक्रेटरी के पद पर देवजी को नियुक्त करने एवं हिड़मा काे बस्तर की कमान सौंपने की सूचनाएं सामने आ रही हैं। हालांकि नक्सली संगठन की ओर से पर्चे और जारी बुकलेट में तेलंगाना के करीमनगर निवासी देवजी को नया महासचिव चुने जाने तथा छत्तीसगढ़ के सुकमा इलाके में सक्रिय कुख्यात नक्सली हिड़मा को दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी की जिम्मेदारी दिए जाने काेई जिक्र नहीं किया गया है। वहीं इस बाबत बस्तर संभाग के आईजी ने कहा कि इससे सुरक्षा बलों
के अभियानों पर कोई फर्क नही पड़ने वाला है।
 
नक्सल संगठन में नई नियुक्तियों पर बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि हमें भी यह जानकारी मिल रही है कि देवजी को नक्सल संगठन का जनरल सेक्रेटरी और हिड़मा को दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सचिव बनाया गया है। उन्हाेंने कहा कि बस्तर में नक्सलियाें के खात्मे के लिए बड़े नक्सल ऑपरेशन के दौरान कोई भी सचिव या अध्यक्ष बने इससे सुरक्षा बलों और नक्सली उन्मूलन के अभियानों पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। क्योंकि क्षेत्र की जनता की इच्छा अनुसार और शासन की मंशा अनुरूप आने वाले समय में संगठन का खात्मा सुनिश्चित है और इसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए सुरक्षाबल 
प्रतिबद्ध हैं।
 
बस्तर आईजी ने कहा कि नक्सली संगठन अपनी अंतिम सांस गिन रहा है। नक्सलियाें के खात्मे के लिए पुलिस और सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहे हैं। नक्सलियाें के पास केवल एक ही विकल्प बचा हुआ है कि वे हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करें अन्यथा उन्हें इसके काफी गम्भीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। नक्सलियों के विरुद्ध प्रभावी रूप से कार्रवाई के परिणामस्वरूप नक्सली संगठन में बड़ी संख्या में टॉप लीडर, पीएलजीए संगठन व अन्य कैडर अलग अलग मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं। इनमें सुधाकर और बसवा राजू जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
 
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कई नक्सली संगठन छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं। इससे नक्सल संगठन खात्मे की ओर अग्रसर है। उनकी बल संख्या काफी कम हो रही है। वर्तमान के समय मे नक्सली संगठन दिशाविहीन और नेतृत्व विहीन हो रहा है।
 
MadhyaBharat 11 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.