Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी ने जारी की 11 पन्नों की बुकलेट
jagdalpur,  central committee, Naxalites released
जगदलपुर । नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी ने 11 पन्नों की एक बुकलेट जारी की है। इसमें नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी के नेताओं ने संगठन के लोगों को 21 से लेकर 27 सितंबर तक नक्सलियाें के सीपीआई माओवादी की 21वीं स्थापना दिवस मनाने को कहा है। साथ ही नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सुरक्षा बलों के सारे ऑपरेशंस को विफल करने कहा है। नक्सलियों की इस बुकलेट से यह स्पष्ट है कि वे किसी बड़े हमले की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि
बस्तर संभाग के आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि इससे सुरक्षाबलों और शासन की नीति पर कोई फर्क पड़ने वाला नही है। 
 
नक्सलियों ने अपनी कमियों को दूर करने, बड़े पैमाने पर हाे रहे आत्मसमर्पण काे रोकने, पार्टी को मजबूत करने और सरकार के मिशन 2026 को विफल करने की बात संगठन ने अपनी जारी बुकलेट में लिखी है। लेकिन नक्सली संगठन के द्वारा अब तक किसी भी नक्सली पर्चे एवं जारी बुकलेट में नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू की मौत के बाद तेलंगाना के करीमनगर निवासी देवजी को नया महासचिव चुने जाने एवं छत्तीसगढ़ के सुकमा इलाके में सक्रिय कुख्यात नक्सली हिड़मा को दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी की जिम्मेदारी दिए जाने काेई जिक्र नहीं किया गया है।
 
नक्सलियाें के संगठन ने जारी बुकलेट में अब तक के हुए नुकसान की समीक्षा करते हुए माना है कि केंद्रीय कमेटी ने नक्सल संगठन के कामों की जो रणनीतियां बनाई थीं, उन रणनीतियों के तहत काम नहीं हुआ है। यही वजह है कि एक साल के अंदर देश में पहली बार संगठन के महासचिव बसवराजू समेत चार केंद्रीय कमेटी सदस्य और 17 स्टेट कमेटी सदस्य सहित अब तक कुल 366 नक्सली मारे जा चुके हैं।
 
नक्सली संगठन ने इस बुकलेट में फिलीपींस संगठन के लीडर लुई जलंदानी के मौत का भी जिक्र है। नक्सलियों ने अपनी बुकलेट के माध्यम से कहा है कि सेंट्रल कमेटी के महासचिव बसवराजू, केंद्रीय कमेटी सदस्य चलपति, विवेक, उदय, राज्य कमेटी सदस्य जगजीत सिंह सोहल, गौतम, मधु, सज्जा वेंकट नागेश्वर राव, जय, रूपेश, नीति, कार्तिक, चैते, गुड्डू, सत्यम आलोक, अरुणा, मधु, भास्कर, जगन, विजय समेत अन्य कैडर मारे गए हैं। जिला कमेटी, कंपनी कमेटी के 26, एरिया कमेटी, प्लाटून सदस्य 86, पीएलजीए सदस्य 152, स्थानीय जन निर्माण कामरेड्स 38 मारे गए हैं। वहीं 43 मौतों का नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी के पास भी कोई विवरण नहीं है। साथ ही कर्रेंगुट्टा हिल्स में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के चलाए गए ऑपरेशन के दौरान जवानों पर हमला कर एके-47 समेत अन्य हथियार लूटने की बात भी कही है।
 
इस संबंध में बस्तर संभाग के आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि इससे सुरक्षाबलों और शासन की नीति पर कोई फर्क पड़ने वाला नही है। जनता की इच्छा और 
शासन की मंशानुरूप मार्च 2026 तक नक्सलियों का खात्मा तय है।   
MadhyaBharat 11 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.