Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर भारत की पहचान बन चुकी है हिंदी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
bhopal, Hindi  identity , Dr. Yadav
भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हिंदी वैश्विक मंच पर भारत की पहचान बन चुकी है। संयुक्त राष्ट्र से लेकर ब्रिक्स, जी-20 जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रधानमंत्री मोदी हिन्दी के माध्यम से भारत के स्वाभिमान और संस्कृति से दुनिया को परिचित कराते हैं। हिन्दी विश्व की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार शाम भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) परिसर में आयोजित तूर्यनाद-25 महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के आंदोलन में हिन्दी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल, विनोबा भावे जैसे गैर-हिंदी भाषी राज्यों से आने वाले महापुरूषों ने भी एक स्वर में हिंदी को सभी भाषाओं से ऊपर रखा। हिंदी भाषा में आत्मीयता का भाव प्रकट होता है। यह सभी राज्यों की भाषाओं में मातृभाषा का स्थान रखती है, जो सभी भाषाओं के साथ सम्पर्क का माध्यम है। हिंदी हमारी भाषा नहीं बल्कि हमारी पहचान भी है। वर्तमान समय हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्थापित करने का है।


भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभाषा के नवजागरण का उद्घोष है तूर्यनाद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती पूजन कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने तूर्यनाद महोत्सव ने कम समय में ही अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री ने तूर्यनाद कला प्रदर्शन को वार्षिक उल्लास पर्व बताते हुए कहा कि यह आयोजन हिन्दी भाषा एवं भारतीय संस्कृति के नवजागरण का उद्घोष है। मुख्यमंत्री ने तूर्यनाद महोत्सव के आयोजन एवं प्रबंधन में मदद करने और तूर्यनाद आयोजन समिति को राष्ट्रभाषा के संवर्धन के लिए मुख्यमंत्री निवास में कार्यक्रम करने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभागार में उपस्थित दिव्यांग विद्यार्थी राजा पटेल के साथ सेल्फी लेकर उत्साहवर्धन किया।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देश में शिक्षा नीति 2020 लागू की गई है। प्रदेश के प्रत्येक विश्वविद्यालयों में सभी विषयों के कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। पहले मध्य प्रदेश में चिकित्सा महाविद्यालयों की संख्या कम थी और विद्यार्थियों को मेडिकल की शिक्षा के लिए विदेश जाना पड़ता था। लेकिन अब प्रदेश में बड़ी संख्या में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों की स्थापना की जा रही है। इसका लाभ छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों और नागरिकों को मिल रहा है। साथ ही मध्यप्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी भी कराई जा रही है। हमारी भाषा ही


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पहचान होती है। मातृ भाषा की उन्नति के बगैर किसी समाज के प्रगति नहीं हो सकती। हिंदी केवल एक भाषा नहीं, यह चेतना और हमारा स्वाभिमान है। हिंदी भाषा के कारण ही आज भारत विश्व में एक अलग स्थान रखता है। स्वामी विवेकानंद और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने विश्व में हिंदी को सम्मान दिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम का वास्तविक नाम 'श्रीराम' है। यह बात उन्हें उज्जैन के एक कार्यक्रम में अतिथि के रूप पधारीं सूरीनाम की राजदूत ने बताई थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैनिट के छात्र-छात्राओं, प्राध्यपकगण एवं तूर्यनाद महोत्सव में उपस्थित सभी अतिथियों को अभियंता दिवस (15 सितम्बर) की शुभकामनाएं दीं।


मैनिट के कार्यकारी निदेशक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छात्रों के अनौपचारिक आमंत्रण को स्वीकार किया। हमारी संस्था तकनीकी शिक्षा के साथ 35 से अधिक समितियों के माध्यम से गैर शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करती हैं, जिससे विद्यार्थियों का संस्थान में सर्वांगीण विकास हो सके।


आरएनटीयू के कुलगुरू एवं मेनिट के विद्यार्थी रहे डॉ. संतोष चौबे ने कहा कि 14 सितम्बर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस है। आज विश्व के 100 देशों में हिंदी बोली जाती है और 150 विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जाती है। लगभग 60 करोड़ लोग विश्व में हिंदी बोलते हैं। देश में तकनीकी और चिकित्सा की पढ़ाई हिंदी में कराई जा रही है। हिंदी की स्वीकार्यता हर क्षेत्र में बढ़ रही है।


तूर्यनाद आयोजन समिति की संयोजिका सविता दीक्षित ने कहा कि तूर्यनाद महोत्सव से विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्य, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्वों का विकास हो रहा है। साथ ही वे अपनी प्राचीन समृद्ध विरासत से भी परिचित हो रहे हैं। इस अवसर पर छात्र परिषद के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में संस्थान के विद्यार्थी उपस्थित थे।

 

MadhyaBharat 14 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.