Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ में बाढ़ प्रभावितों के लिये रायपुर पहुँची राहत सामग्री
bhopal, Relief material ,reached Raipur
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में सहायता पहुँचाने की गयी पहल के तहत शनिवार को बालाघाट, छिंदवाड़ा और मंडला से ट्रक में भरकर राहत सामग्री रायपुर पहुँची। इसमें प्रमुख रूप से बर्तन, कपड़े, बैडशीट, कम्बल और राशन सामग्री शामिल है।


छत्तीसगढ़ की राहत आयुक्त एवं राजस्व सचिव रीना कांगले ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को विपरीत परिस्थितियों में सहायता राशि एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति कृतज्ञता जाहिर की है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ में अतिवृष्टि और बाढ़ से निर्मित स्थिति को देखते हुए तत्काल राहत सामग्री भिजवाने की पहल की थी। मध्य प्रदेश की ओर से पांच करोड रुपये की सहायता राशि और राहत सामग्री, छत्तीसगढ़ पहुंच चुकी है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी सरकारें परस्पर समन्वय और सहानुभूति के भाव से कठिनाई और परेशानी के समय में साथ-साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आश्वस्त किया कि मध्य प्रदेश सरकार सदैव उनके साथ है। भविष्य में भी आवश्यकतानुसार सहायता और राहत उपलब्ध कराई जाएगी।

 

MadhyaBharat 14 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.