Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
थोक महंगाई दर अगस्त में चार महीने के उच्चतम स्तर 0.52 फीसदी पर
new delhi, Wholesale inflation ,per cent in August

नई दिल्‍ली । खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई दर अगस्‍त में बढ़कर चार महीने के उच्‍च्‍तम स्‍तर 0.52 फीसदी पर पहुंच गई है। इससे पहले जुलाई में यह घटकर 25 महीने के निचले स्तर -0.58 फीसदी पर आ गई थी। अगस्‍त में थोक महंगाई खाने-पीने की चीजें महंगी होने से बढ़ी है।


वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक थोक मूल्य सूचकांक (डब्‍ल्‍यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर 0.52 फीसदी रही। इससे पहले जुलाई और जून में यह क्रमशः -0.58 फीसदी और -0.19 फीसदी रही। पिछले साल अगस्त में यह 1.25 फीसदी थी। आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में महंगाई की सकारात्मक दर मुख्य रूप से खाद्य उत्पादों, अन्य विनिर्माण, गैर-खाद्य वस्तुओं, अन्य अधात्विक खनिज उत्पादों और अन्य परिवहन उपकरणों आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण है। डब्ल्यूपीआई आंकड़ों के अनुसार अगस्त में खाद्य पदार्थों में अपस्फीति 3.06 फीसदी रही, जबकि जुलाई में 6.29 फीसदी की अपस्फीति थी।


मंत्रालय के मुताबिक इस दौरान सब्जियों की कीमतों में तेजी देखी गई। विनिर्मित उत्पादों के मामले में महंगाई अगस्त में 2.55 फीसदी रही, जबकि इससे पिछले महीने जुलाई में यह 2.05 फीसदी थी। ईंधन और बिजली क्षेत्र में अगस्त में नकारात्मक मुद्रास्फीति या अपस्फीति 3.17 फीसदी रही, जबकि जुलाई में यह 2.43 फीसदी थी। खुदरा महंगाई दर अगस्‍त महीने में बढ़कर 2.07 फीसदी पर पहुंच गई है। हालांकि, आरबीआई ने मौद्रिक समीक्षा में वित्त वर्ष के लिए महंगाई दर के अनुमान को घटाकर 3.1 फीसदी कर दिया है, जो पहले 3.7 फीसदी था। रिजर्व बैंक को उम्मीद है कि दूसरी तिमाही में औसत महंगाई दर 2.1 फीसदी, जबकि तीसरी तिमाही में 3.1 फीसदी और चौथी तिमाही में यह 4.4 फीसदी रहेगी।

MadhyaBharat 15 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.