Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
धर्मांतरण मामले में आरोपी जब्बार खान के अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
sehore, Administration
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर में जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को धर्मांतरण के मामले में मुख्य आरोपित जब्बार खान के अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई। यहां जिला मुख्यालय स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित उसके घर के अवैध हिस्से को नगर पालिका की टीम ने पुलिस और राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। पोकलेन मशीन से जब्बार के घर की ऊपरी मंजिल का निर्माण ध्वस्त किया गया।


बताया जा रहा है कि नगर पालिका की फाइल जांच में सामने आया कि यह भूखंड मूलतः अशोक डाबी के नाम पर आवंटित था, जिसे जब्बार खान ने 2018 में खरीदा था। आरोप है कि उसने बिना अनुमति ऊपरी तल पर अवैध निर्माण किया और भवन में मतांतरण की की गतिविधियों को संचालित किया। नगर पालिका ने पहले भवन निर्माण की अनुमति प्रस्तुत करने के लिए आरोपित जब्बार खान के घर पर नोटिस चिपकाया था। इसमें भवन निर्माण की अनुमति दिखाने को कहा गया था। परमिशन न दिखाने पर फिर 15 दिन का नोटिस जारी किया गया और जवाब नहीं मिलने पर सोमवार को उक्त कार्रवाई की गई।


गौरतलब है कि गत 17 अगस्त को गोविंद मसुरे ने जब्बार खान और ताहिरा खान के खिलाफ धर्मांतरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3/5 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला और नगर निरीक्षक अभिनंदना शर्मा के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने टीम बनाई। मुखबिर की सूचना पर आरोपित जब्बार को गिरफ्तार किया गया। जब्बार फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में है।
MadhyaBharat 15 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.