Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुरैना में खाद के लिए लाइन में लगे किसान आपस में भिड़े
morena, Farmers standing,fertilizers

मुरैना । मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में कृषि उपज मंडी परिसर में खाद की किल्लत को लेकर किसान आपस में ही भिड़ गए। साेमवर सुबह से खाद खरीदने के लिए लाइन में लगे किसानों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लाठियां और डंडे चलने लगे। तीन किसान घायल हो गए। एक जिला अस्पताल में भर्ती है। खाद के लिए किसानों के बीच चल रही लाठियों का वीडियो किसी ने मोबाइल से बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

मामला सोमवार को गल्ला मंडी परिसर का है। यहां खाद वितरण काउंटर पर सुबह 5 बजे से ही किसान जुटने लगे थे। गल्ला मंडी परिसर में सुबह साढे़ 9 बजे जैसे ही खाद वितरण केंद्र खुला, किसानों में धक्कामुक्की होने लगी। कुछ किसान लाइन से बाहर हो गए। वे वापस लाइन में घुसे तो दूसरे किसानों ने उन्हें धक्का दे दिया। उनके बीच बहस होने लगी। बहस के बीच किसान दो गुट में बंट गए। दोनों गुट आपस में खींचातानी करने लगे। देखते ही देखते लाठियां चलने लगीं।

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खाद की कमी के चलते किसान देर रात से ही मंडी में लाइनों में लगे हुए थे। सुबह होते-होते दो किसानों के बीच लाइन में जगह को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक लाठियां और डंडे लेकर पहुंच गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर हमला किया। चश्मदीदों के अनुसार, लाठियां चलने से मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अजय तोमर, राजाराम तोमर और रमेश तोमर निवासी मिरघान घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है। किसान अजय को घायल हालत में मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि पहले खाद पाने के लिए किसानों में धक्कामुक्की हुई तो हम लोग लाइन से बाहर हो गए। हमने अंदर आने की कोशिश की तो पीछे वालों ने आपत्ति ली। इसी बात पर दोनों गुटों में मारपीट हो गई। स्थानीय किसान यूनियन के नेता राम सिंह ने कहा, “सरकार खाद की पर्याप्त व्यवस्था नहीं कर रही, जिससे किसानों में निराशा बढ़ रही है। हमने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

 

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और घायलों के बयान लिए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने खाद वितरण को सुव्यवस्थित करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती का आश्वासन दिया है। मुरैना एसडीएम भूपेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि खाद पर्याप्त मात्रा में है। फिर भी किसान आपाधापी मचा रहे हैं। हम इस बात की पुलिस से जांच कराएंगे कि किसान खाद वितरण केंद्र पर लाठी लेकर क्यों आए थे।

 
MadhyaBharat 15 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.