Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई बाबू को 500 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
satna, Lokayukta takes big action, Babu caught red handed

सतना । मध्य प्रदेश के सतना में रीवा लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्यवाही की है। सतना के रामपुर बाघेलान तहसील कार्यालय में एक बाबू को लोकायुक्त की टीम ने 500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथाें गिरफ्तार किया है। आराेपित क्लर्क ने प्रकरण की पेशी खत्म कराने के बदले राशि मांगी थी।

 

रामपुर बाघेलान के रामकृष्ण प्रजापति ने लोकायुक्त रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने कहा था कि उसके भाई शिवाकांत प्रजापति के खिलाफ दर्ज प्रकरण की पेशी खत्म कराने के नाम पर तहसील कार्यालय के खंड लेखक उपेन्द्र पांडेय ने हर पेशी में 500 की रिश्वत ली जा रही है। पहले ही तीन बार में 1500 रुपए ले चुका था और आगे भी रिश्वत की मांग कर रहा था। लोकायुक्त रीवा की टीम ने शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रैप कार्रवाई की। मंगलवार काे लोकायुक्त एसपी सुनील कुमार पाटीदार के निर्देश के बाद उपेन्द्र दुबे एवं निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया की टीम ने तहसील कार्यालय परिसर में आरोपी बाबू उपेन्द्र पांडे को 500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।

 

लोकायुक्त एसपी सुनील पाटीदार ने बताया कि आरोपी को रीवा ले जाया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया है। कर्मचारियों के अनुसार कार्यालय में लंबे समय से लेन-देन का खेल चल रहा था। लोकायुक्त अधिकारियों ने कहा है कि रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के मामलों में कोई बख्शा नहीं जाएगा।

 
MadhyaBharat 16 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.