Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मप्र में 2158 एकड़ में बनेगा देश का पहला पीएम मित्रा पार्क
bhopal,     PM Mitra Park , Madhya Pradesh
भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर देश के पहले पीएम मित्रा पार्क की आधारशिला रखेंगे। मध्य प्रदेश के धार जिले के ग्राम भैंसोला में 2158 एकड़ क्षेत्र में स्थापित होने वाले देश के पहले पीएम मित्रा पार्क में अग्रणी 114 टेक्सटाइल कम्पनियों से 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। इन प्रस्तावों में से 91 कम्पनियों और इकाइकों के आवेदन स्वीकृत कर 1294 एकड़ से अधिक भूमि आवंटित किये जाने की अनुशंसा की जा चुकी है। शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों के लिए जिला और पुलिस प्रशासन सहित भोपाल के उच्च अधिकारियों की निगरानी में कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं इस कार्यक्रम की पूरी जानकारी ले रहें है।
 
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान
प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान का शुभारंभ 'सुमन सखी' चैटबॉट को लांच करेंगे। जनजातीय स्व-सहायता समूहों से स्वदेशी उत्पादों की खरीद और यूपीआई से भुगतान, सेवा पर्व एवं आदि कर्मयोगी अभियान का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी "एक बगिया मां के नाम" अभियान के तहत महिला लाभार्थियों को पौधों का वितरण, एक करोड़ सिकल सेल कार्ड के वितरण सहित स्वदेशी पखवाड़े का शुभारंभ भी करेंगे। कार्यक्रम में लाड़ली बहनें, स्व-सहायता समूह के स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन योजना के हितग्राही सहित टेक्सटाइल एवं गारमेंट क्षेत्र के प्रमुख उद्यमी, युवा उद्यमी, महिला उद्यमी एवं हितग्राही उपस्थित रहेंगे।


2300 पुलिस जवान तैनात होंगे
धार के एएसपी विजय डावर ने बताया कि पीएम मित्रा पार्क के हर हिस्से में पुलिस की पूरी निगरानी की जा रही है। यहां 70 विशेष पुलिस अधिकारियों में 40 डीएसपी 20 एएसपी स्तर के और 2300 पुलिस बल तैनात किया जाएगा।


पीएम मित्रा पार्क की स्थापना में अब तक
पीएम मित्रा पार्क में 91 कंपनियों द्वारा 23 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, जिन्हें 1294 एकड़ भूमि आवंटित की जा चुकी है। यहां 220 केवीए का सब स्टेशन स्थापित किया जा रहा है, वहीं 20 एमएलडी का कॉमन एफ्ल्यूएन्ट ट्रीटमेंट प्लांट, 10 एमवीए का सौर ऊर्जा प्लांट के साथ ही 95750 वर्गमीटर क्षेत्र में फैली 81 प्लग एंड प्ले यूनिट्स, दो केंद्रीयकृत स्टीम बॉयलर और पाइप लाइन नेटवर्क के साथ ही श्रमिकों व महिला कर्मचारियों के लिए आवास व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।


मिनिस्टर इन वेटिंग नियुक्त
शासन ने प्रधानमंत्री मोदी के 17 सितंबर को इंदौर एवं धार जिले के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर स्वागत, विदाई एवं सत्कार की व्यवस्था के लिए “मिनिस्टर इन वेटिंग” नामांकित किया है। जारी आदेश के अनुसार बदनावर, जिला धार में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को मिनिस्टर इन वेटिंग नामांकित किया गया है। इसी तरह इंदौर में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट को मिनिस्टर इन वेटिंग नियुक्त किया गया है। राज्य शासन द्वारा यह नियुक्ति प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान सभी प्रोटोकॉल, स्वागत एवं व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।
 

 

MadhyaBharat 16 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.