Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बलरामपुर एसडीओपी याकूब मेमन पर लगा दुष्कर्म का आरोप
raipur, Balrampur SDOP ,accused of rape

बलरामपुर/अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पदस्त एसडीओपी याकूब मेमन पर महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता के अनुसार, रायपुर के एक मकान में याकूब ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता की शिकायत के बाद एसडीओपी के खिलाफ महिला थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

 
पीड़िता के अनुसार, याकूब मेमन जब रायपुर में तैनात था, तब वह उसके घर में किराए के मकान में रहती थी, तभी उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया, उसके बाद याकूब की पोस्टिंग बलरामपुर जिले में हुई। बलरामपुर आने के बाद भी याकूब रुका नहीं , वहीं पीड़िता का अश्लील वीडियो भेजकर उसे बलरामपुर बुलाता था। शिकायत के बाद रायपुर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने सरगुजा आईजी से मामले की शिकायत की। आईजी दीपक कुमार झा के निर्देश पर एफआईआर दर्ज हुआ है।
 
इस मामले में याकूब मेमन ने भी बीते 12 सितंबर को महिला के खिलाफ आईजी से शिकायत की है। उनके मुताबिक महिला ने पहले आर्थिक मदद मांगी और फिर नजदीकियां बढ़ाई। फिर प्लानिंग के तहत अश्लील वीडियो बनाए और पैसों की मांग शुरू कर दी। दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत होती थी। वह अब तक उसे डेढ़ लाख रूपये दे चुके है। साथ ही, मकान अपने नाम करवाने का दबाव भी बनाया है। जब उन्होंने मना किया, तो महिला ने झूठा केस दर्ज करवा दिया।
 
पीड़िता ने बताया कि वह रायपुर के टिकरापारा में एसडीओपी याकूब मेनन के मकान में किराए से रहती थी। आरोप है कि याकूब मेमन ने महिला का रेप किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। पीड़िता याकूब मेमन के बलरामपुर जिले में पदस्थ रहने के दौरान भी आती-जाती थी। पीड़िता ने मामले की शिकायत रायपुर पुलिस से की, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो पीड़िता बलरामपुर पहुंची। बलरामपुर पुलिस ने भी महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की तो पीड़िता सरगुजा आईजी के पास शिकायत लेकर पहुंची। सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा ने आज मंगलवार काे बताया कि, रायपुर की रहने वाली पीड़िता ने रेप की शिकायत की थी। सरगुजा के महिला थाने में बीते 12 सितंबर को शून्य पर अपराध दर्ज किया गया है और केस डायरी रायपुर भेज दी गई है। आगे की जांच रायपुर पुलिस करेगी।
 
उल्लेखनीय है कि याकूब मेनन टीआई से प्रमोट होकर एसडीओपी बनाए गए हैं। वर्तमान में वे बलरामपुर पुलिस अनुविभाग के एसडीओपी हैं। शिकायत सामने आने के बाद पिछले तीन-चार दिनों से वे ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं। याकूब मेमन (50 साल) 1998 में एसआई बने। प्रमोट होकर टीआई, फिर प्रमोट होकर एसडीओपी बने। बलरामपुर में 2 साल से पदस्थ हैं। खास भिलाई के रहने वाले हैं। रायपुर टिकरापारा में टीआई के पद पर पदस्थ रह चुके हैं।
MadhyaBharat 16 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.