Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सिंहस्थ महापर्व-2028 की तैयारियां जारी
bhopal, Preparations underway,  Simhastha Mahaparva-2028
भोपाल । उज्जैन में साल 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। सिंहस्थ मेले में अभी तीन साल बाकी हैं, लेकिन इससे पहले ही मेला अधिकारी एवं उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह ने कुंभ मेले के दौरान व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। संभाग के 16 अधिकारियों को अलग-अलग विभागों के दायित्व दिए गए हैं। इससे काम में तेजी आएगी।


संभागायुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व सौंपे हैं। इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के तहत अपर आयुक्त रत्नाकर झा को मेला क्षेत्र प्रशासनिक कार्योलयों की व्यवस्था,वाहन व्यवस्था तथा बाह्य सड़क प्रबंधन, नगर पालिका निगम के आयुक्त अभिलाष मिश्रा को सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट, अपर कलेक्टर तथा श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक को श्री महाकालेश्वर मंदिर दर्शन व्यवस्था और अन्य प्रमुख मंदिरों की व्यवस्थाएं, देवास जिला पंचायत की सीईओ ज्योति शर्मा को स्वास्थ्य सुविधाएं व कंट्रोल कमांड सेंटर, देवास नगर पालिका निगम के आयुक्त दलीप कुमार को सीवर संरचना, शौचालय सुविधाएं, उज्जैन जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कूमट को पेयजल व्यवस्था ,क्वालिटी कंट्रोल के लिए सिस्टम, वन मंडलाधिकारी अनुराग तिवारी को घाटों की व्यवस्थाएं व नगर सौंदर्य‍ीकरण का दायित्व सौंपा गया है।


इसी प्रकार अपर आयुक्त संतोष टैगोर को प्रोटोकॉल व्यवस्था व अधिकारियों/कर्मचारियों के ठहरने की व्यवस्था, यूडीए सीईओ संदीप सोनी को भीड़ प्रबंधन तथा आंतरिक मार्ग व्यवस्था व लोक परिवहन, कार्यकारी निदेशक म. प्र औद्योगिक क्षेत्र विकास निगम राजेश राठौर को पार्किंग व सेटेलाईट टाउन व्यवस्था, मंदसौर जिला पंचायत सीईओ अनूकुल जैन को संकेतक चिन्ह व सूचना प्रसारण और रेल्वे संबंधि निर्माण कार्य, संयुक्त कलेक्टर एवं उप मेला अधिकारी सिंहस्थ 2028 संदीप सिंह को प्रकाश व्यवस्था, स्मार्ट सिटी सीईओ संदीप शिवा को फायर प्लान, उपसंचालक धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचालनालय श्रेयस गोखले को मेला क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियां,प्रदर्शनी और पर्यटन गतिविधियों, नगर निगम उज्जैन के अपर आयुक्त पवन सिंह को पेशवाई तथा शाही स्नान मार्गों की व्यवस्था, उपसंचालक पंचायत उज्जैन संभाग कीर्ति मिश्रा को मुख्य सड़कों के वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था ,जिला ई गवर्नेंस प्रबंधक बिंदु डोडिया को टेलिकॅाम सुविधाओं की व्यवस्था और उपसंचालक जनसंपर्क अरुण कुमार राठौर को मीडिया प्लान का दायित्व सौंपा गया है।


उपरोक्तानुसार सौंपे गए संपूर्ण कार्यों की पूर्णता की जिम्मेदारी संबंधित नोडल अधिकारी की होगी, साथ ही संभागायुक्त श्री सिंह के द्वारा समय समय पर कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

 

MadhyaBharat 17 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.