Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मणिपुर में कई उग्रवादी गिरफ्तार
imphal, Several militants,  arrested in Manipur

इंफाल । मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने राज्य के विभिन्न जिलों में प्रतिबंधित संगठनों के कई उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में न केवल कई गिरफ्तारियां हुईं, बल्कि हथियारों, संगठनात्मक मुहरों, संदिग्ध दस्तावेज़ों और अन्य सामग्री का बड़ा जखीरा भी बरामद किया गया।

 

पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार काे बताया कि कांगलेपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के तीन कैडर - थांगजम याइफाबा मैतेई (31), संज्रामबम लोहा मैतेई (29) (दोनों इंफाल ईस्ट) और टोंजम हेमोन सिंह (46) (तांगखाम मक्ला लैकाई) को इंफाल ईस्ट के खाबाम लामखाई बाजार और हाटा कांगजेइबुंग इलाकों से पकड़ा गया। इनके पास से मोबाइल फोन, आधार कार्ड, संगठनात्मक सील, केसीपी लेटरहेड और नकद बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह बैंकों में दबाव बनाकर ऋण मंजूर कराने और वसूली में लगा हुआ था। 

 

थौबल जिले के खांगाबोक जिला अस्पताल के पास से यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ–कोइरेंग गुट) के दो कैडर गिरफ्तार किए गए। उनकी पहचान हुइद्रोम संगबा (40) (इंफाल ईस्ट) और निंगोम्बम बिर्बन मैतेई (43) (चुराचांदपुर) के रूप में हुई। उनके पास से एक सफेद बोलेरो वाहन, मोबाइल, आधार कार्ड, एटीएम और दस्तावेज जब्त किए गए।

 

इसी तरह, बिष्णुपुर जिले के कैबुल लामजाओ थाना क्षेत्र से पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दो कैडरों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। उनकी पहचान सलाम ब्रोजेन मैतेई (41) और ओइनाम मणि सिंह (42) के रूप में हुई। उनके पास से दो मोबाइल बरामद हुए।

 

सबसे बड़ी सफलता थौबल के लिलोंग बाजार में मिली, जहां से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के तीन और उग्रवादी - मो. शागिर खान (28), थानशोक अवुंगशी शिमराय (37) और ओइनाम अमितकुमार सिंह (28) को पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर नोंगपोक कैथेलमनबी इलाके से एक एम-16 राइफल, चार इंसास राइफल, चार एसएलआर, दो .303 राइफल, 382 कारतूस और 26 मैगजीन बरामद की गईं। 

 

अधिकारियों ने कहा कि ये गिरफ्तारियां और बरामदगी मणिपुर में भूमिगत संगठनों के लिए बड़ा झटका है, जो फिर से लामबंद होकर वसूली और दबाव की राजनीति करने की कोशिश कर रहे थे। 

MadhyaBharat 17 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.