Since: 23-09-2009

  Latest News :
यूएन में ईरान का आरोप: अमेरिका-इस्राइल के हमलों में नागरिक क्षेत्र निशाने पर, 1300 से अधिक मौतों का दावा.   निशांत कुमार राजनीति में सक्रिय, जदयू विधायकों संग बैठक; नीतीश कुमार आज जाएंगे बख्तियारपुर.   इस्राइल को 151 मिलियन डॉलर के बम देगा अमेरिका, ईरान पर हमले की आशंका.   खामेनेई की मौत पर सियासी घमासान.   मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप का 2026 व्यापार एजेंडा.   लाल बारादरी विवाद: छात्र नेताओं की FIR पर अखिलेश यादव का समर्थन.   गंदी बेकलेन बनी गतिविधियों का केंद्र, मेयर ने रहवासियों संग खेला क्रिकेट.   धार्मिक शहरों में शराब दुकानें बंद, फिर भी ठेकों की लाइसेंस राशि में 19% तक बढ़ोतरी.   रीवा की बेटी समीक्षा द्विवेदी ने UPSC में हासिल की 56वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान.   महाकाल की नगरी में होली की भव्य शुरुआत.   ऑनलाइन iPhone ऑर्डर, पार्सल में निकला सिर्फ चार्जर.   सदन में गलत जानकारी पर बढ़ा विवाद.   मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, रायपुर में पारा 38 डिग्री के करीब.   छत्तीसगढ़ में दो सड़कों के निर्माण को 95.36 करोड़ की मंजूरी, गुणवत्ता पर सख्त सरकार.   कैंसर से जंग और तीन नौकरियां छोड़ UPSC में सफलता, संजय डहरिया ने हासिल की 946वीं रैंक.   भूमि पूजन कार्यक्रम में मंच पर बवाल.   रायपुर में शिया समुदाय ने किया ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन पर प्रदर्शन.   धान भुगतान पर छत्तीसगढ़ में सियासी संग्राम, बघेल का भाजपा पर पलटवार.  
पन्ना में महिला और पांच साल के बेटे की हत्या
panna, Woman, road blockade

पन्ना । मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात घर में घुसकर महिला और उसके पांच साल के बेटे की हत्या कर दी। बुधवार सुबह हत्याकांड का मामला सामने आया तो नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों और विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन खत्म किया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की पड़ताल में जुट गई है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अजयगढ़ थाना क्षेत्र के रहूनिया गांव निवासी सोनू कुशवाहा (25) अपने 5 साल के बड़े बेटे और डेढ़ साल के छोटे बेटे के साथ रहती थी। महिला का पति रामनारायण कुशवाहा पंजाब में मजदूरी करने गया है। वह अपने घर में किराना दुकान चलाती थी। पति पंजाब में मजदूरी करता है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशाें ने घर में घुसकर महिला और उसके पांच साल के बेटे की हत्या कर दी। हमलावरों ने महिला और उसके बेटे के मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला घोंट दिया और घर में चोरी करके भाग निकले। बुधवार सुबह जब महिला और उसके बच्चे घर से बाहर नहीं निकले तो ग्रामीणों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर झांककर देखा तो महिला और बच्चे की लाश दिखी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई और सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के लिए एफएसएल और साइबर सेल की टीमें भी बुलाई गई ।

घटना से गुस्साए ग्रामवासियों ने माधौगंज चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री व पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह और एडिशनल एसपी वंदना सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। विधायक ने परिजन को आश्वासन दिया कि किसी भी कीमत पर आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। करीब डेढ़ घंटे बाद प्रदर्शन खत्म कराया जा सका। एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। महिला के साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और हर संभव पहलू की जांच कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि हत्या के पीछे का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन इस घटना से पूरे कस्बे में दहशत का माहौल है।

MadhyaBharat 17 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.