Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मध्‍य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले जमकर बरस रहे बादल
bhopal, Heavy rains ,  Madhya Pradesh
भोपाल । मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले बादल जमकर बरस रहे हैं। बुधवार रात राजधानी भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई, जिसने मौसम को सुहावना बना दिया। भोपाल में महज 4 घंटे में ढाई इंच बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखी गई। हालांकि अगले 4 दिन तेज बारिश का अलर्ट नहीं। भोपाल, जबलपुर समेत प्रदेश के कुछ जिलों में बूंदाबांदी का दौर रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के पास दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन एवं एक ट्रक की एक्टिविटी रही। इस वजह से कुछ जिलों में बारिश का दौर बन रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में तेज बारिश हुई। अगले 24 घंटे में तेज बारिश थम सकती है। नया सिस्टम एक्टिव होने के बाद फिर से पानी गिरेगा। प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में औसत 42.7 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश से 7 इंच ज्यादा है।

भोपाल, ग्वालियर समेत प्रदेश के 13 जिलों में बुधवार को जमकर बारिश हुई। रीवा और सतना में सबसे ज्यादा पौने 2 इंच बारिश हो गई। टीकमगढ़ में सवा इंच, सतना में पौन इंच, और छिंदवाड़ा में आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा। पचमढ़ी, खजुराहो, नौगांव, सीधी, नर्मदापुरम, शाजापुर, पांढुर्णा, डिंडौरी समेत अन्य जिलों में भी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन तक प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन कई बार लोकल सिस्टम की वजह से बारिश हो सकती है।

 

MadhyaBharat 18 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.