Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल के घर से दो लाइसेंसी बंदूक समेत लाखों की चोरी
bhopal,Two licensed guns ,Rajkumar Patel
भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल के सूने मकान में चोरी हो गई। उनका निवास बागसेवनिया थाने के सामने विद्यानगर में है। यहां से बदमाश दो लायसेंसी रिवाल्वर समेत लाखों रुपये का सामान समेट कर भाग निकले। इसमें बड़ी संख्या में सोने-चांदी के जेवरात शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल मूल रूप से सीहोर जिले के बकतरा के रहने वाले हैं। यहां पर उनका पैतृक घर है। गत 2 सितंबर को गांव में उनकी माताजी का निधन हो गया था और 14 दिसंबर को गांव में रसोई का कार्यक्रम था। पटेल व उनके परिवार के सभी लोग इस समय बकतरा में रहते हैं। भोपाल के विद्यानगर स्थित उनका आवास सूना था। बुधवार शाम को पटेल और उनके परिजन लौटे तो घर के ताले टूटे मिले और कमरों की अलमारी में रखा सामान गायब था। चेक करने पर पाया कि अलमारी में रखी हुई दो लायसेंसी रिवॉल्वर, 50-60 तोला सोना, दो किलो चांदी और दो से तीन लाख रुपये नकदी गायब हैं।


सूचना मिलते ही बागसेवनिया पुलिस घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। जहां एफएसएल टीम के साथ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए पुलिस ने बदमाशों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है। आशंका है कि चोरी में किसी परिचित का हाथ हो सकता है।


पुलिस के अनुसार, राजकुमार पटेल प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री रहे हैं। मां के निधन के बाद 12 सितंबर को बकतरा गए थे। 12 से 16 सितंबर के बीच अज्ञात बदमाश मकान की बाउंड्री फांदकर घुसे। मुख्य दरवाजे के ताले तोड़े। कमरों में रखीं दो लाइसेंसी बंदूक समेत बड़ी संख्या में सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। हालांकि, अब तक चोरी के सामान की लिस्ट पुलिस को नहीं मिली है। थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस व एफएसएल की टीम ने साक्ष्य इकट्ठे किए हैं। पूर्व मंत्री के घर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगे हैं।


मामले में लोकर जोन दो के डीसीपी विवेक सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे न लगे होने के कारण चोरों का सुराग अब तक नहीं लगा है। पुलिस आसपास के कैमरे खंगाल रही है ताकि आरोपितों की तलाश की जा सके।


पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल ने घटना को लेकर कहा कि राजधानी समेत पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था लचर स्थिति में है। थाने के सामने जब वारदात हो जाती है और पुलिस सोती रहती है, तो बाकि स्थानों पर क्या हाल है, कल्पना की जा सकती है। हमने पिछले दिनों नारायण नगर में हो रही वारदातों को लेकर पुलिस को चेताया था, लेकिन तमाम घटनाओं के बावजूद पुलिस सतर्क नहीं है।
MadhyaBharat 18 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.