Since: 23-09-2009

  Latest News :
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, संसद मार्च को लेकर बढ़ा तनाव.   देशभर में बारिश का असर, यूपी में मंदिर जलमग्न तो उत्तराखंड में भूस्खलन.   हंगामे के बीच शुरू हुआ मानसून सत्र, विपक्ष के विरोध से लोकसभा की कार्यवाही स्थगित.   जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से तबाही, उत्तराखंड-अरुणाचल में भी बारिश का कहर.   सोनम वांगचुक को प्राइवेट अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, आज हाईकोर्ट में सुनवाई.   30 साल बाद लद्दाख लौटेगा जवान दोरजे मोरुप का पार्थिव शरीर, डीएनए टेस्ट से हुई पहचान.   दतिया उपचुनाव में बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट, हर शक्ति केंद्र पर दो-दो दिग्गज तैनात.   दतिया उपचुनाव में बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट, हर शक्ति केंद्र पर दो-दो दिग्गज तैनात.   केन-बेतवा परियोजना के विरोध में 17 दिन चला आंदोलन खत्म, अनशन अब भी जारी.   आज से MP विधानसभा का मानसून सत्र, खाद संकट और कम बारिश पर सरकार को घेरेगा विपक्ष.   नागपंचमी पर महाकाल की तीसरी सवारी के साथ खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट.   चिता आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई, अमित भटनागर समेत 300 प्रदर्शनकारी हिरासत में.   PIB रायपुर का मीडिया दल गुजरात रवाना, विकास परियोजनाओं का करेगा अध्ययन.   छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट जारी.   स्कूल बसों की जांच में 22 वाहन फेल, सुरक्षा खामियों पर ₹53 हजार का जुर्माना.   प्रदेशभर की सिंधी पंचायतों का मुखी संवाद 26 जुलाई को, समाज के अहम मुद्दों पर होगा मंथन.   सूरजपुर में बारिश की पहली मार में बहा नया रपटा, कई गांवों का संपर्क टूटा.   स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान जारी, घर-घर बांटे आवेदन पत्र.  
चुनाव आयोग पर राहुल का आरोप
new delhi, Rahul

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कथित वोट चोरी के मुद्दे पर कहा कि संविधान बचाना उनकी (नेता प्रतिपक्ष) जिम्मेदारी नहीं है, यह देश के संस्थानों का काम है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग खुद एक संस्थान है लेकिन वह वोट चोरी में मदद कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि अब देश के लोग इस चोरी के खिलाफ उनके साथ आ रहे हैं।


कांग्रेस पार्टी के नए मुख्यालय में उन्होंने एक महीने में दूसरी बार (पहले 7 अगस्त को) गुरुवार को कथित वोट चोरी के मुद्दे पर संवाददाता सम्मेलन करते हुए कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र में 6,018 मतदाताओं के नाम हटाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह सारे नाम उन जगहों पर हटाए गए जहां 10 में से 8 मतदान केंद्रों पर कांग्रेस पार्टी ने एकतरफा जीत दर्ज की थी। राहुल ने इस घटना को सुनियोजित साजिश करार देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र पर हमला है।


राहुल ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग स्वयं इस कथित वोट चोरी में संलिप्त है, जो एक स्वतंत्र संस्था होने के बावजूद अपनी भूमिका से भटक गया है। अब देश की जनता उनके साथ इस अन्याय के खिलाफ खड़ी हो रही है और चुनाव आयोग के लोग उन्हें गोपनीय जानकारी दे रहे हैं।

उन्होंने कर्नाटक के दो मतदाता, बबिता और सूर्यकांत को मंच पर बुलाया। राहुल ने कहा कि बबिता का वोट काटा गया, जिसके लिए सूर्यकांत का नाम दुरुपयोग हुआ। हालांकि सूर्यकांत से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में कुछ पता ही नहीं। वह इससे अनजान थे। दोनों ने मंच पर खड़े होकर राहुल गांधी की बात पर सहमति जाहिर की।

राहुल ने कहा कि आलंद में सूर्यकांत के नाम से महज 14 मिनट में 12 वोट हटाए गए। इसी तरह, नागराज नाम के व्यक्ति ने सुबह 4 बजे सिर्फ 36 सेकंड में दो वोट हटाए, जबकि गोदाबाई के नाम पर 12 वोट हटाए गए। राहुल ने इसे सॉफ्टवेयर आधारित सुनियोजित कार्रवाई करार दिया, जिसमें कर्नाटक से बाहर के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल हुआ। उन्होंने कहा कि वोटर सूची में पहले नंबर पर आने वाले व्यक्ति के नाम से यह प्रक्रिया शुरू की जाती है, जो एक व्यवस्थित षड्यंत्र को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक पुलिस की सीआईडी इस मामले की गहन जांच कर रही है, जिसमें तकनीकी अनियमितताएं सामने आई हैं। लेकिन, चुनाव आयोग ने सीआईडी के 18 बार अनुरोध के बावजूद आवश्यक डेटा उपलब्ध नहीं कराया है।

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वे इस मुद्दे पर एक बड़ा खुलासा करेंगे, जिसे उन्होंने 'वोट चोरी का हाइड्रोजन बम' बताया।

राहुल ने आलंद में 6,018 वोट हटाने के मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि यह सॉफ्टवेयर के जरिए की गई कार्रवाई का हिस्सा है। इसके अलावा, उन्होंने महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के राजौरा विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण दिया, जहां 6,850 वोट जोड़े गए, जो इसी पैटर्न का हिस्सा बताया।

उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया कांग्रेस समर्थकों को निशाना बनाकर की गई, खासकर उन बूथों पर जहां पार्टी का वोट बैंक मजबूत था। यह केवल कर्नाटक तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के कई हिस्सों में ऐसी गड़बड़ियां हो रही हैं।

 

MadhyaBharat 18 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.