Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती घोटाले में पांच और आरोपित गिरफ्तार
new delhi, Five more accused arrested,  Chhattisgarh
नई दिल्ली । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती घोटाले की जांच में पांच और आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
सीबीआई ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों में तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव, तत्कालीन नियंत्रक परीक्षा अरति वासनिक, डिप्टी कलेक्टर सुमित ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर मिषा कोसले और जिला आबकारी अधिकारी दीपा आदिल शामिल हैं। सभी को पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। एजेंसी ने यह मामला 9 जुलाई 2024 को राज्य सरकार की अधिसूचनाओं के आधार पर दर्ज की थी। आरोप है कि तत्कालीन अध्यक्ष, सचिव और अन्य अधिकारियों ने 2020 से 2022 तक आयोजित परीक्षाओं और साक्षात्कारों में हेरफेर कर अपने परिजनों का चयन कराया। सीजीपीएससी परीक्षा 2021 में कुल 1,29,206 उम्मीदवारों में से 2,548 ने प्रारंभिक परीक्षा पास की थी। इनमें से 509 मुख्य परीक्षा तक पहुंचे और अंततः 170 उम्मीदवारों का चयन हुआ। इस मामले में इससे पहले आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष, उप नियंत्रक परीक्षा, चार चयनित उम्मीदवार और एक निजी व्यक्ति गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सभी न्यायिक हिरासत में हैं। सीबीआई ने कहा कि अन्य संदिग्ध उम्मीदवारों की भूमिका की जांच अभी जारी है।
MadhyaBharat 19 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.