Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
जनता ने तेलंगाना के ट्रंप काे कर दिया किनारे: रेवंत रेड्डी
new delhi, People have sidelined , Revanth Reddy

नई दिल्ली/हैदराबाद  । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बिना नाम लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री केसी राव की तुलना डाेलाल्ड

ट्रंप से करते हुए कहा कि तेलंगाना की जनता ने उस ट्रंप को किनारे कर दिया है।  जो भी स्वशासित राज्य के रूप में प्रशासन चलाता है, वह ट्रंप बन सकता है।

 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी दिल्ली में आयोजित पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया के 12वें वार्षिक सम्मेलन को संंबोधित कर  रहे थे। मुख्यमंत्री ने'विज़न तेलंगाना राइजिंग 2047' विषय पर बात की। उन्होंने कहा कि शासन करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति बेहद ज़रूरी है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की निंदा करते कहा कि तेलंगाना में एक ट्रंप हुआ करता था।  अगर रात में कोई विचार मन में आता है, तो अगले दिन आदेश देने से काम नहीं चलेगा। ट्रंप के लिए गए फैसले अमेरिका के लिए नुकसानदेह हैं। मैं हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड संस्थानों से बात करूँगा। जो संस्थान खुद को अमेरिकी नहीं कहते, उन्हें भारत आना चाहिए। हम तेलंगाना में उनका स्वागत करते हैं। हम सभी बुनियादी ढाँचे उपलब्ध कराएँगे। आइए और तेलंगाना में निवेश कीजिए।"

मुख्यमंत्री ने 2047 तक तेलंगाना के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के बारे में बताया। उन्होंने राज्य के सतत विकास के लिए निजी क्षेत्र के सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए 'तेलंगाना राइजिंग 2047' योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में एक करोड़ से ज़्यादा लोग रहते हैं। हम शहर में आरआरआर भी बना रहे हैं। हम मेट्रो, जो अभी 70 किलोमीटर लंबी है, को बढ़ाकर 150 किलोमीटर कर रहे हैं। फ़िलहाल, मेट्रो में रोज़ाना 5 लाख लोग सफ़र करते हैं। हमारा लक्ष्य अगले पांच सालों में इस संख्या को बढ़ाकर 15 लाख करना है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम गुजरात के साबरमती बीच की तर्ज पर मूसी बीच का विकास करेंगे। इसके लिए हमने मूसी रिवरफ्रंट कॉर्पोरेशन का गठन किया है। हम प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को हैदराबाद से बाहर ले जा रहे हैं। हम इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रहे हैं। हम योजनाबद्ध विकास के लिए एक भविष्य का शहर बना रहे हैं। हम हवाई अड्डे से भविष्य के शहर तक कनेक्टिविटी स्थापित करेंगे। हमने केंद्र से हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच बुलेट ट्रेन चलाने का अनुरोध किया है। हम तेलंगाना के ग्रामीण इलाकों में कृषि उत्पादों को बढ़ावा देंगे। हमारी राज्य पुलिस नशीले पदार्थों पर अंकुश लगाने में देश में नंबर वन है।
रेवंथ रेड्डी ने कहा कि हमारा लक्ष्य 2034 तक एक ट्रिलियन डॉलर और 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना है। हमारा लक्ष्य देश की जीडीपी का 10 प्रतिशत तेलंगाना से लाना है। 

 

MadhyaBharat 19 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.