Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छिंदवाड़ा में कुएं में गिरी साधुओं की कार चार की मौत
bhopal, Four people died, Chhindwara
भोपाल । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शुक्रवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बैतूल हाइवे पर ग्राम टेमनी (सावरी) के पास श्रद्धालुओं से भरी एक कार अनियंत्रित होकर बिना मुंडेर के कुएं में गिर गई। इस हादसे में कार सवार सात लोगों में से चार लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों के शव रात में निकाल गए थे, जबकि एक व्यक्ति का शव शनिवार को सुबह करीब 5 बजे मिला। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में उचार जारी है।
 
पुलिस के अनुसार चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) से सात साधु-संत कार में सवार होकर धार्मिक अनुष्ठान के लिए यात्रा पर निकले थे। शुक्रवार की शाम सभी लोग बालाजीपुरम (बैतूल) दर्शन करने के बाद चित्रकूट लौट रहे थे। इसी दौरान देर शाम करीब 6:30 बजे छिंदवाड़ा-बैतूल स्टेट हाइवे पर टेमनी खुर्द के पास उनकी कार का पिछला टायर फट गया और बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने बिना मुंडेर के गहरे कुएं में जा गिरी। सूचना मिलने पर सांवरी चौकी प्रभारी मुकेश द्विवेदी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर तक जाम की स्थिति भी बनी रही।
 
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से तीन लोगों को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया। तीनों साधुओं को एम्बुलेंस से मोहखेड़ सिविल अस्पताल भिजवाया गया। डॉ. प्रमोद वासनिक ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। घायलों के नाम मार्तण्ड गिरी (27) पुत्र शिवपूजन गिरी, शिवपूजन गिरी (60) पुत्र मुंशी गिरी और चालक राकेश गिरी (32) पुत्र छिंदी बताए गए हैं। उन्हें प्राथमिक उपसचार के बाद जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में भर्ती कराया गया है।
 
डीएसपी आरपी चौबे ने बताया कि शुक्रवार देर शाम बैतूल हाईवे पर बोलेरो वाहन का टायर फटने से यह हादसा हुआ। बोलेरो में सात साधु सवार थे। इनमें से तीन को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया है। चार साधु कुएं में गिरे थे, जिनमें से एसडीआरएफ की टीम ने तीन के शव देर रात निकाल गए थे, जबकि चौथे शख्स का शव शनिवार सुबह निकाला गया। मृतकों की पहचान मलखान गिरी (65) पुत्र मेवा, राकेश गिरी (35) पुत्र गिरधारी, गुलाब गिरी (40) पुत्र नत्थू और कल्लू उर्फ लक्ष्मी गिरी (24) के रूप में हुई है।
 
हादसे की जानकारी मिलने के बाद छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि चित्रकूट से आए संतों के साथ दुःखद हादसा हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी उनके माध्यम से मुझे जानकारी ली है। मैंने डॉक्टर को उचित इलाज के निर्देश दिए हैं।
MadhyaBharat 20 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.