Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
दिल्ली के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
new delhi,Bomb threat , 4 schools in Delhi

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह फिर चार स्कूलों को बम उड़ाने की धमकी मिली है। जिससे स्कूलों में हड़कंप मचा हुआ है। इसे लेकर छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों में दहशत है।

 

सुबह-सुबह स्कूल प्रशासन ने धमकी भरे ईमेल पढ़े तो आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस की टीमें बम निरोधक दस्ते के साथ स्कूल पहुंची और स्कूलों को खाली कराकर सर्च ऑपरेशन चलाया।


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, आज शनिवार सुबह डीपीएस द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल, सर्वोदय विद्यालय के अलावा अन्य दो स्कूलों को धमकी भरे ईमेल आए है। दिल्ली दमकल विभाग को नजफगढ़ के स्कूल से सुबह साढ़े 6 बजे पहली कॉल मिली थी। जबकि दूसरी कॉल साढ़े छह बजे, तीसरी कॉल साढ़े बजे और चौथी कॉल पौने आठ बजे महरौली स्थित पब्लिक स्कूल को धमकी मिली। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीमें, दमकल की टीमें, बम और डॉग स्कवायड की टीमें मौके पर पहुंची।

 

पुलिस अधिकारी के अनुसार यह पहली घटना नहीं है जब दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी मिली हो। इससे पहले कई स्कूलों को धमकी मिल चुकी है। फिलहाल दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस मेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस का पता लगा रही है।

MadhyaBharat 20 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.