Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर साइबर अटैक
new delhi, Cyber ​​attack , London

नई दिल्‍ली । एयर इंडिया एयरलाइंस ने शनिवार को एक एडवाइजरी जारी कर भारत से लंदन जाने वाले यात्रियों से हवाईअड्डों पर पहुंचने से पहले अपना वेब चेक-इन पूरा करने का आग्रह किया है। एयर इंडिया ने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर साइबर हमले से चेक-इन सिस्टम बाधित होने पर ये चेतावनी जारी की है।
एयर इंडिया ने एक एडवाइजरी जारी कर भारत से लंदन जाने वाले यात्रियों से हवाईअड्डों पर पहुंचने से पहले अपना वेब चेक-इन पूरा करने का आग्रह किया है। एयरलाइंस की ओर से यह सलाह चेक-इन और बोर्डिंग सिस्टम सेवा प्रदाता पर हुए साइबर हमले के बाद दी गई है, जिससे हीथ्रो सहित प्रमुख यूरोपीय हवाईअड्डों पर परिचालन बाधित हुआ है।
एयरलाइंस ने कहा है कि हीथ्रो में किसी तृतीय-पक्ष यात्री प्रणाली में व्यवधान के कारण चेक-इन प्रक्रिया में देरी हो सकती है। लंदन में हमारी ग्राउंड टीमें असुविधा को कम करने के लिए काम कर रही हैं। ऐसे में आज लंदन से हमारे साथ उड़ान भरने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे हवाईअड्डे पर पहुंचने से पहले अपना वेब चेक-इन पूरा कर लें ताकि एक सुगम अनुभव सुनिश्चित हो सके।
एयर इंडिया की यह सलाह ऐसे समय में आई है, जब आज लंदन के हीथ्रो, ब्रुसेल्स और बर्लिन सहित प्रमुख यूरोपीय हवाई अड्डों पर उड़ानों में देरी और रद्दीकरण की खबरें आ रही है। चेक-इन और बोर्डिंग सिस्टम के लिए सेवा प्रदाता पर साइबर हमले के कारण परिचालन बाधित हुआ।

MadhyaBharat 20 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.