Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सीआरपीएफ जवानों से भरी यात्री बस पलटी
balod,   passenger bus , CRPF personnel overturned

बालोद/रायपुर । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार की देर रायपुर से छुट्टी के बाद वापस ड्यूटी पर लौट रहे सीआरपीएफ जवानों से भरी पायल यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिसमें 4 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि एक जवान के हाथ में चोट आई है। घायलों को हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के शिकारीटोला गांव की है।

 

दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र से आज सुबह मिली जानकारी अनुसार अनुसार 16 सीआरपीएफ के जवान छुट्टी मनाकर वापस ड्यूटी पर लौटने के लिए रायपुर से यात्री बस (पायल ट्रेवल्स) से भोपालट्टनम कैंप में ड्यूटी पर लौट रहे थे। बस में सीआरपीएफ जवान और करीब 15 यात्री भी सवार थे।इनमें एएसआई सुभाष सिंह भी शामिल थे।दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के शिकारीटोला गांव के नजदीक देर रात 12:15 बजे बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।हादसे में 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं 1 जवान के हाथ पर गंभीर चोटें आई है।

 

हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में राजहरा पुलिस ये मानकर चल रही है कि तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से हादसा हुआ।

 

MadhyaBharat 20 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.