Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
दुर्ग पुलिस ने पकड़ी नोटों की बड़ी खेप
  Durg, police seized, currency notes

दुर्ग । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई पुलिस ने चेकिंग के दौरान नोटों की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी पाई है। रायपुर से गुजरात जा रही महाराष्ट्र पासिंग कार से छह करोड़ 60 लाख रुपये नगद बरामद किए गए हैं। कार में सवार चार व्यक्तियों से पूछताछ जारी है।


जानकारी के अनुसार, कुम्हारी थाने के अंतर्गत पुलिस ने आज शनिवार सुबह जांच के दौरान महाराष्ट्र पासिंग गाड़ी की चेकिंग में बड़ी मात्रा में नोट मिले हैं। इस संबंध में गाड़ी में सवार लोगों की जानकारी मांगी गई तो वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। गाड़ी से नोट की बड़ी खेप मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी अलेक्जेंडर किरो के साथ कुम्हारी टीआई जनक कुर्रे पहुंचे। पुलिस पकड़े गए लोगों से नोट के संबंध में पूछताछ कर रही है।

घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आज सुबह महाराष्ट्र जा रहे एक वाहन की जांच के दौरान भारी मात्रा में करेंसी बरामद की। यह कार्रवाई डीएसपी अलेक्जेंडर किरो और थाना प्रभारी जनक कुर्रे की मौजूदगी में की गई। गहन जांच में गाड़ी से 6.60 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में गाड़ी सवार लोग कोई प्रामाणिक दस्तावेज या नकदी का स्रोत नहीं बता पाए।

नोटों की गिनती और सत्यापन के लिए एफएसएल व अन्य टीमों को बुलाया गया है। पकड़े गए लोगों से नकदी का स्रोत, उद्देश्य और गंतव्य को लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रायपुर से नकदी लेकर गुजरात भेजी जा रही थी।

आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सूचित किया गया है। यदि नकदी का वैध स्रोत नहीं मिल पाया तो यह मामला आचार संहिता और काले धन कानून के अंतर्गत दर्ज किया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

 

MadhyaBharat 20 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.