Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पन्ना-सतना नेशनल हाईवे पर पेड़ से टकराकर पलटी यात्री बस
panna,  passenger bus overturned,National Highway

पन्ना । मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज गति से दाैड़ रहे वाहन आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हाे रहे हैं, जिससे लाेगाें के जीवन का संकट बना रहता है। ऐसे ही एक मामले में रविवार सुबह पन्ना-सतना नेशनल हाईवे-39 पर एक तेज रफ्तार यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में करीब 12 से अधिक लाेग घायल हुए है। घायलाें में कई महिलाएं भी शामिल है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

 

जानकारी के अनुसार पांडेय बस सर्विस की यात्री बस क्रमांक एमपी -35, पी-0246 गुन्नौर से पन्ना आते समय काष्टागार के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में पांच महिलाओं सहित करीब एक दर्जन यात्री घायल हुए। घटना में छतरपुर जा रही ककरहटी निवासी 40 वर्षीय संतोषी पाण्डेय को गंभीर चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया गया है। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। बस में सवार वनगांव की यात्री राजकुमारी बाई के अनुसार, चालक तेज गति से बस चला रहा था। उसने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बीच सड़क पर पलटी हुई यात्री बस को सीधा करने के लिए कोई क्रेन या भारी मशीन नहीं मंगाई गई, बल्कि कुछ लोग मिलकर अपने हाथों से ही इसे उठाने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

 
 
MadhyaBharat 21 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.