Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पश्चिम बंगाल में संघ का शताब्दी वर्ष : हर नगर, हर खंड में पथ संचलन कार्यक्रम की शुरुआत
kolkata, Centenary year of RSS, West Bengal
पश्चिम बंगाल । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष विशेष कार्यक्रम के सूचीबद्ध तयनुसार आज 21 सितम्बर को पूरे पश्चिम बंगाल में एक साथ पथ संचलन कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। रविवार सुबह से ही राज्य के विभिन्न नगरों और खंडों में निर्धारित समयानुसार पथ संचलन और स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण प्रारंभ हुआ। पथ संचलन कहीं सुबह तो कहीं शाम के समय किए जा रहे हैं।

संघ इस वर्ष अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। इसी क्रम में वर्षभर चलने वाले विविध आयोजनों की सूची में पहला प्रमुख कार्यक्रम पथ संचलन रखा गया है। इसके माध्यम से अनुशासन, संगठन और राष्ट्रभावना का संदेश समाज तक पहुंचाया जा रहा है।
 
गौरतलब है की समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए संघ ने पंच परिवर्तन की जरूरत बताई है जिसमें स्वदेशी, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण और नागरिक कर्तव्य शामिल है। इन्हीं पांच विषयों को ध्यान में रख उसी दिशा में बढ़ते हुए आगामी कार्यक्रमों की योजना भी बनाई गई है ।

पश्चिम बंगाल के हर नगर और हर खंड में आज स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण शुरू हुआ। स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कतारबद्ध होकर घोषवाद्य की धुनों पर नगर भ्रमण के लिए निकले। जगह-जगह नागरिक पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत कर रहे हैं। घोष, गीत और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज रहे ।

प्रांत स्तर और जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी भी विभिन्न स्थानों पर उपस्थित होकर कार्यक्रम का मार्गदर्शन कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि शताब्दी वर्ष केवल उत्सव का अवसर नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति, परिवार, समाज, राष्ट्र और विश्व स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन का संकल्प लेने का समय है।
 
MadhyaBharat 21 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.