Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गायक जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर असम के उनके पैतृक आवास कहलीपारा पहुंचा
guwahati, Singer Zubeen Garg, body reaches
गुवाहाटी । असम के महान गायक जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर रविवार को गुवाहाटी हवाई अड्डे से कहलीपारा स्थित उनके आवास पर ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक उमड़ पड़े। सड़कों के किनारे लोगों का हुजूम देखा गया। इलाके की सड़कें गमगीन और उदास चेहरों से भरी हुई थी और वे सभी अपने प्रिय गायक को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।
 
सिंगापुर से बीती रात जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर दिल्ली के हवाई अड्डे पर पहुंचा। जहां पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद शव को दिल्ली से गुवाहाटी के लिए आज सुबह रवाना किया गया। 
 
गुवाहाटी के बोरझार स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही फूलों से सजे वाहन पर उनके पार्थिव शरीर को रखकर काहिलीपारा स्थित आवास की ओर रवाना किया गया। 
 
इस दौरान सड़क किनारे प्रशंसक बैनर और फूल लिए दिखाई दिए। अधिकारियों ने भारी भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम मार्ग सुनिश्चित करने के लिए मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए थे। बैरिकेड्स और निर्दिष्ट लेन बनाए गए और अंतिम यात्रा वाहन को कहलीपारा की ओर सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने देने के लिए यातायात को नियंत्रित किया गया।

पार्थिव शरीर के निवास पर पहुंचने पर गर्ग के बीमार पिता सहित परिवार के सदस्यों के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लगभग एक घंटे तक रखा गया। जिसके बाद पार्थिव शरीर को जनता के दर्शनार्थ सरुसजाई स्थित अर्जुन भोगेश्वर बरुवा खेल परिसर ले जाया गया।
 
ज्ञात हो कि जुबीन गर्ग के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है।
MadhyaBharat 21 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.