Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
पीएम जनमन योजना सबका साथ-सबका विकास की भावना पर आधारित : राज्यपाल पटेल
bhopal, PM Janman Yojana, Governor Patel
भोपाल । मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि पीएम जनमन योजना सबका साथ-सबका विकास की भावना पर आधारित जनजाति कल्याण की अभूतपूर्व योजना है। जनजाति समुदाय की प्रगति और सशक्तिकरण का मार्ग है। राज्यपाल पटेल रविवार को दतिया ज़िले के भांडेर विकासखंड के ग्राम हंसापुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनजाति कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक कल्याण पर आधारित अनेक योजनाओं से ग़रीब, वंचित और ज़रूरतमंद वर्ग को लाभ मिल रहा है। उनका जीवन बेहतर हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को ज़रूरतमंदों तक पहुँचाना प्रशासन की महत्ती ज़िम्मेदारी है। उन्होने उपस्थित जनों से अपील की है कि वे शासन की योजनाओं का लाभ ज़रूर ले। राज्यपाल ने क्षय रोग के इलाज और शासन द्वारा दी जाने वाली सहायता के संबंध में जानकारी दी। पीएम आवास, मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।


पार्वती को कराया गृह प्रवेश
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रविवार को दतिया जिले की भाण्ड़ेर विकासखंड के ग्राम हंसापुर की हितग्राही श्रीमती पार्वती को उनके आवास में प्रवेश कराया। नए घर की बधाई दी। पार्वती से आत्मीय संवाद में कहा कि अपना घर केवल संरचना भर नहीं है, यह बच्चों के बेहतर भविष्य की पहल है। उन्होंने श्रीमती पार्वती से शासन की अन्य योजनाओं लाभान्वित होने के संबंध में चर्चा की।


राज्यपाल पटेल ने संवाद कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को मंच से हितलाभ वितरण किया उन्होने क्षय और सिकल सेल रोगियो को फूड बास्केट प्रदान किए। मातृत्व वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री जनमन आवास की सहायता, आहार अनुदान, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, बीपीएल कार्ड एवं वृद्धावस्था पेंशन के हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र प्रदान किये। राज्यपाल पटेल द्वारा सभी पढ़े- सभी बढ़े की भावना के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं को स्टडी किट भी प्रदान की गई।
MadhyaBharat 22 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.