Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
जुआ खेलते पकड़े जाने पर पुलिस को दी फर्जी जानकारी
anuppur, Gave false information , police

अनूपपुर । मध्‍य प्रदेश के अनूपपुर जिले में कोतवाली पुलिस द्वारा गत बुधवार को रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़े जाने के बाद एक आरोपी द्वारा पुलिस कार्यवाही में अपना नाम, पिता का नाम और पता फर्जी बताया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी एवं कूटरचित हस्ताक्षर करने का आपराधिक प्रकरण दर्ज किया। अब इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां कोर्ट के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 17 सितम्बर की रात्रि में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे ग्राम बकेली के पास बने दिल्ली दरबार फैमिली ढाबा में चल रहे जुआ फड़ पर छापामार कर 08 जुआडियों से नगदी 67805 रुपये ताश के 52 पत्तों के तीन गड्‌डी, कार एवं वैन के साथ 8 मोबाईल फोन जप्ती की कार्रवाई की गई थी। रंगे हाथों पकड़े गए 08 जुआडि़यों ने अपना नाम पता राजेश चौहान पुत्र रंजीत चौहान निवासी वार्ड न. 15 अमरकंटक तिराहा के पास, दीपक कोरी पुत्र दशरथ कोरी निवासी जमुनिहा टोला, अरबाज खान पुत्र अब्दुल रहमान, जितेन्द्र गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता, अमित सिंह पुत्र प्रकाश सिंह, संतोष कुमार राठौर पुत्र बेसाहू लाल राठौर, राधे पटेल पुत्र श्रवण पटेल एवं राजेश पटेल पुत्र राकेश पटेल पुरानी बस्ती कोर्ट के पीछे अनूपपुर बताया था, जिनसे विधिवत जप्ती की कार्यवाही एवं न्यायालय उपस्थिति हेतु नोटिस पत्र भर कर थाना कोतवाली में अपराध की धारा 13 जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।

विवेचना में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिस व्यक्ति ने उक्त प्रकरण में अपना नाम पता राजेश पटेल पुत्र राकेश पटेल बताकर जप्ती पत्रक एवं उपस्थिति पत्रक में राजेश पटेल नाम से हस्ताक्षर किये है उसका वास्तविक नाम पता रमाशंकर पटेल पुत्र भद्दूलाल पटेल निवासी वार्ड न. 15, पुरानी बस्ती अनूपपुर है। जिसके द्वारा प्रतिरूपण द्वारा छल करके धोखाधड़ी कर फर्जी नाम पता राजेश पटेल लेख कराया गया एवं राजेश पटेल नाम से पुलिस के दस्तावेजों में सम्पत्ति जप्ती पत्रक एवं उपस्थिति पत्रक में कूटरचित फर्जी हस्ताक्षर किये गये है।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन में कोतवाली पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए रमाशंकर पटेल के विरूद्ध धारा 318(2), 319(2), 336(2),336(3),318(4), 338, 212 बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर नगर निरिक्षक कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक पवन प्रजापति, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, आरक्षक अब्दुल कलीम, आरक्षक प्रकाश तिवारी की टीम द्वारा आरोपी रमाशंकर पटेल को गिरफ्तार कर आरोपी के घर से पहचान के दस्तावेज आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र आयकर पेन कार्ड, अंकसूची, बैंक एवं रजिस्ट्री के दस्तावेज आदि जप्त किये गये। जिसमें आरोपी का वास्तविक नाम रमाशंकर पटेल दर्ज है। जिसे धोखाधड़ी के आरोप में सोमवार को न्यायालय के आदेश से जिला जेल अनूपपुर भेज दिया गया।

MadhyaBharat 22 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.