Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
शक्ति की अराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र आज से प्रारंभ
bhopal, Sharadiya Navratri,  grand festival

भाेपाल । शक्ति की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि आज (साेमवार) से शुरू हो गया है। 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक नवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। आमतौर पर नवरात्र का पर्व नाै दिन तक मनाया जाता है, लेकिन इस बार चतुर्थी तिथि दो दिन होने के कारण 10 दिन तक नवरात्रा मनाया जाएगा.। नवरात्र के पहले दिन घट व कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि कलश स्थापना से घर में देवी का आगमन होता है और देवी मां अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।

 
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ मध्य प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों और देवी धामों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। राजधानी भाेपाल के साथ ही आसपास के प्रमुख देवी मंदिराें में सुबह से भक्ताें की भीड़ उमड़ रही है। सीहोर जिले के सलकनपुर का बिजासन देवी मंदिर, दतिया का पीतांबरा देवी पीठ बगलामुखी और धूमावती माता मंदिर आराधना का प्रमुख केंद्र है। इसी के साथ उज्जैन का हरसिद्धि माता मंदिर और जबलपुर के चौसठ योगिनी मंदिर में भगवान शिव और पार्वती के विवाह की प्रतिमा अद्वितीय है, जिसे देखने के लिए मां नर्मदा ने भी अपनी धारा मोड़ दी थी। मैहर का मां शारदा मंदिर 52 शक्तिपीठों में शामिल है, जहां आल्हा-ऊदल के अब भी आरती में आने की मान्यता भक्तों को रोमांचित करती है।

देवास की टेकरी पर स्थित चामुंडा देवी मंदिर (छोटी माता) और तुलजा भवानी मंदिर (बड़ी माता) शक्ति के प्रतीक माने जाते हैं। यहां भक्त वहीं, छिंदवाड़ा का हिंगलाज मंदिर संतान प्राप्ति और नेत्र रोग मुक्ति के लिए प्रसिद्ध है। इंदौर की टेकरी पर बिजासन देवी मंदिर अद्वितीय है, क्योंकि यहां देवी दुर्गा के नौ स्वरूप एक ही स्थान पर विराजमान हैं। वहीं, ग्वालियर की कैंसर पहाड़ी पर स्थित मांढरे वाली माता मंदिर, सिंधिया राजघराने की कुलदेवी के रूप में प्रसिद्ध हैं। यहां शुभ कार्यों की शुरुआत से पहले दर्शन अनिवार्य माना जाता है।
 

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने दी शुभकामनाएं

शारदीय नवरात्र पर्व के शुभारंभ पर मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।। शक्ति की उपासना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देवी मां दुर्गा जी का असीम आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। उनकी कृपा से सभी के मनोरथ पूर्ण हों, यही करबद्ध प्रार्थना है। जय माता दी!

 
एक अन्य संदेश में मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने नवरात्र पर्व के पहले दिन मां शैलपुत्री काे नमन करते हुए कहा वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री जी के पावन चरणों में वंदन है।सभी भक्तों के कष्ट दूर कर उनके घर-आंगन को समृद्धि, आनंद और आरोग्यता से अभिसिंचित करें, देवी मां से यही कामना है।
 

 

MadhyaBharat 22 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.